ENGLISH HINDI Thursday, March 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 कोगाँव बड़हेड़ी में पहला विशाल माँ भगवती जागरण 27 मार्च को
धर्म

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सव

March 26, 2026 07:39 PM

राज सदोष/अबोहर।

श्री राम शरणम् परिवार की ओर से स्थानीय मलोट रोड पर स्थित श्री राम शरणम् मंदिर में वीरवार सांय श्री राम नवमी उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रातः स्मरणीय पूज्य स्वामी श्री सत्यानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा रचित पवित्र एवं पावन पाठ अमृतवाणी का पारायण किया गया। उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने संसार में सुख-शांति के लिए सामूहिक रूप से मौन रहकर प्रार्थना की।

मुख्य सेवक मदनलाल भालोठिया ने पूज्य गुरूजनों व प्रभु श्री रामचन्द्र जी के चित्रों पर चंदन तिलक लगाया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों व श्री राम नवमी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुशहाल जीवन हेतू प्रार्थना की। स्वामी श्री सत्यानंद सरस्वती जी द्वारा रचित रामायण में से राम जन्म प्रसंग पढ़ा गया। श्री तुलसीदास जी द्वारा लिखित रामायण में से भी श्री राम जी के जन्म का सामूहिक पाठ किया गया।

रेखा चावला, अंकुश धवन, निधि अरोड़ा, सरोज सेठी, ऊषा, श्याम सुन्दर सचदेवा, बबली नागपाल, पूनम चोपड़ा, सुरेश बेदी, मेधा भालोठिया, डा जसवंत सिंह, जगदीश कुक्कड़, दीपाली राजोरिया, अरूणा भालोठिया, कांता बठला ने भगवान श्री राम जी के आदर्शमयी जीवन प्रसंगों से प्रेरित सुमधुर भजनों से वातावरण राममय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
चण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में बंटेगा खीर प्रसाद गौड़ीय मठ में चैतन्य महाप्रभु जी का जन्म महोत्सव फूलों की होली खेल कर मनाया पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट का भव्य होली महोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब श्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि