ENGLISH HINDI Monday, March 23, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ 'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा'महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजितप्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजितहरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश
धर्म

रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ

March 23, 2026 07:34 PM

गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन समाज में भक्ति योग से समरसता, भाईचारा एवं जीवन के मूल्य पर आधारित संदेश प्रदान करता है : राजीव जिंदल

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 के 56वें वार्षिक धर्म सम्मेलन, रामनवमी महोत्सव एवं जन्म शताब्दी समापन समारोहों का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजीव जिंदल द्वारा संत महात्माओं की उपस्थिति में रंग-बिरंगे हाइड्रोजन गुब्बारे आकाश में छोड़ कर शुभारंभ किया गया।

इससे पहले अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष एवं आचार्य श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी के आज चंडीगढ़ पधारने के बाद उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उनके सानिध्य में पांच दिवसीय धर्म सम्मेलन 24 मार्च से लेकर 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजीव जिंदल ने कहा कि गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन समाज में भक्ति योग से समरसता भाईचारा एवं जीवन के मूल्य पर आधारित संदेश प्रदान करता है, गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी ने कार्यक्रम के बारे में कहा कि धर्म सम्मेलन के चार दिवसीय कार्यक्रम में जीवन में सद्गुरु के का महत्व", "भगवत गीता से शरणागति की शिक्षा", "वैष्णवता- जात पात ऊंच नीच से परे", "भगवान श्री राम के आदर्शों के पालन से मिलेगी शांति" विषयों पर प्रतिदिन वैष्णव संतो द्वारा चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही मठ के पूर्व आचार्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज जी के विश्वव्यापी जन्म शताब्दी के उपलक्ष पर हुए आयोजित समारोह पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव रामनवमी को धूमधाम से व्यापक स्तर पर मनाने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया है। पूरे सेक्टर को एक भव्य आकर्षक रंग-बिरंगी झंडी से पाट दिया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में बंटेगा खीर प्रसाद गौड़ीय मठ में चैतन्य महाप्रभु जी का जन्म महोत्सव फूलों की होली खेल कर मनाया पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट का भव्य होली महोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब श्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि भक्ति और मुक्ति का पवित्र साधन है शिव शक्ति कथा : नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज वृंदावन में आयोजित भागवत कथा में लीलाधर शर्मा को सम्मानित किया