ENGLISH HINDI Thursday, March 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 कोगाँव बड़हेड़ी में पहला विशाल माँ भगवती जागरण 27 मार्च को
चंडीगढ़

वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने

March 26, 2026 08:37 PM

 फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

सेक्टर-16, अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के सदस्य वसीम मीर ने शहर में आयोजित एयर शो को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरा विश्व ऊर्जा संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के आयोजनों में भारी मात्रा में ईंधन खर्च किया जाना चिंताजनक है।

वसीम मीर ने मरीजों, घरों में रह रहे बीमार बुजुर्गों तथा सुखना झील के आसपास रहने वाले बेजुबान जीवों के लिए चिंता जताते हुए कहा कि शहर में कई बुजुर्ग और बीमार लोग ऐसे हैं जो शांति और स्वच्छ वातावरण पर निर्भर हैं, जबकि इस तरह के आयोजनों से उत्पन्न शोर और प्रदूषण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ ही सुखना क्षेत्र में रहने वाले पक्षी और अन्य जीव भी इससे प्रभावित होते हैं।

उन्होंने प्रशासन के दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुखना लेक पर कोई आम नागरिक छोटा सा कार्यक्रम करना चाहता है, तो उसे ध्वनि प्रदूषण जैसे नियमों का हवाला देकर अनुमति नहीं दी जाती, जबकि बड़े आयोजनों में सभी प्रकार की अनुमति आसानी से दे दी जाती है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि शहर में आए दिन कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, कहीं-कहीं गोलीबारी जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में जहां पुलिस बल की जरूरत आम जनता की सुरक्षा के लिए है, वहीं इस प्रकार के आयोजनों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना भी एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करना चाहिए और जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। अंत में वसीम मीर ने प्रशासन से अपील की कि वह जनहित को ध्यान में रखते हुए संतुलित और जिम्मेदार निर्णय ले।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
उपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजित प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी युवा वकीलों के लिये पहले तीन वर्षों तक 15 हज़ार रुपए का स्टाईपैंड भत्ता दिलाने का वादा किया स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने जानी आयुर्वेद उपचार पद्धति