ENGLISH HINDI Sunday, March 29, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने
खेल

अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते

March 29, 2026 09:27 AM

लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट  

फेस2न्यूज / पंचकूला

अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, कुरुक्षेत्र ने लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के चल रहे छठे संस्करण में अपने-अपने लीग मैच जीत लिए हैं। ये लीग मैच यहाँ ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार इस प्रतिष्ठित अंडर-15 टूर्नामेंट के छठे संस्करण में उत्तरी क्षेत्र की कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट हरियाणा के समाज सेवक स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है दोनों सेमीफाइनल मैच 1 अप्रैल को और फाइनल मैच 2 अप्रैल को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले जाएंगे।

पहला लीग मैच मे अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने पंजाब सी डब्ल्यू.एन.क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हरा दिया। अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के एकमदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 12 चौकों की मदद से शानदार और नाबाद 85 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब सी डब्ल्यू.एन. क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वायुसेन वीर ने सूझबूझ भरी 50 रनों की पारी खेली, सना देसवाल ने 37 रन बनाए, जबकि लक्षवीर सतीजा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के गेंदबाजों भाविक गोयल, आदित्य सिंगला, राहुल सूद, भावेश और आरव - सभी ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने सिर्फ 14.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 8 विकेट से जीत लिया। एकमदीप सिंह ने नाबाद 85 रन बनाए, समरथ ने नाबाद 27 रन बनाए, जबकि राहुल सूद और कप्तान भाविक गोयल ने 16-16 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से, पंजाब सी .डब्ल्यू.एन.क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आरुष ने 1 विकेट लिया।

दिन के दूसरे लीग मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने लुधियाना जी. एन.एस.ए.क्रिकेट एकेडमी, पंजाब को 80 रनों से हरा दिया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुप्रीत यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। कप्तान सुप्रीत यादव ने सर्वाधिक 76 रन बनाए, जबकि समरजीत और अश्विन लोहान दोनों ने 48-48 रन बनाए वहीं अभिजीत गराक ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से लुधियाना जी.एन.एस.ए.एकेडमी के गेंदबाज कृष्णा पाठक ने 2 विकेट लिए जबकि ऋषभ तिवारी, शिवांश और स्पर्श सभी ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में, लुधियाना जी.एन.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी, पंजाब की टीम 20.1 ओवरों में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 80 रनों से मैच हार गई। लवप्रीत सिंह ने 47 रन ,ऋषभ तिवारी ने 35 रन ,अंशु ने 21 रन जबकि प्रणव ने 19 रन बनाए.गेंदबाजी की ओर से कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, हरियाणा के गेंदबाज अभिजीत ग्राक ने 3 विकेट, कप्तान सुप्रीत यादव, वैभव दीक्षित और यथार्थ मेहता ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एकार्थ सिरोही ने 1 विकेट लिया।

टूर्नामेंट के अंतिम दो लीग मैच 30 मार्च को ट्राई सिटी, चंडीगढ़ के मैदान पर खेले जाएंगे। पहला लीग मैच सुबह 7:30 बजे पंचकूला अमरावती क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के बीच खेला जाएगा; और दूसरा लीग मैच सुबह 11:30 बजे कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया