सांसद मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया
चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव जी की रथ यात्रा अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी के सानिध्य में आयोजन किया गया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया 56 वें वार्षिक धर्म सम्मेलन एवं रामनवमी महोत्सव के समापन के अवसर पर फूलों से सुसज्जित रथ को मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की एवं स्थानीय पार्षद तरुणा मेहता भी मौजूद रहे।
यात्रा में देश-विदेश से और चंडीगढ़ के हजारों भक्तों ने भाग लिया। रथ की ऊंचाई लगभग 81 फुट एवं रस्सी की लंबाई 90 मीटर थी। मठ के कला रंगमंच विभाग द्वारा आयोजित कीर्तन मुख्य आकर्षण केंद्र रहा। इस दौरान भक्त मंडलियों ने अपने-अपने नृत्य पेश किया, भक्ति जान आज इस पावन पर्व पर बच्चों के साथ नए-नए पोशाकें पहनकर खुशी मनाने के लिए आए थे, भक्तों में अपने आराध्य राधा माधव जी को रथ में खींचने के लिए होड़ लगी रही।
रात का अभिनंदन करने के लिए जगह-जगह प्रत्येक क्षेत्र में भक्तों में अभिनंदन करने के लिए ठंडे मीठे जल एवं फल मिठाइयां बाँटकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। रथ यात्रा सेक्टर 20 से शुरू होकर सेक्टर 21, 22,18,19, 27, 30 की मार्केट से होते हुए मठ मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। रथ यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया एवं पूरा शहर हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से से गूंज उठा। रथ यात्रा संपन्न होने के बाद मठ में भगवान को अर्पित स्वादिष्ट प्रसाद का भंडारण आयोजित किया गया।