ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
चंडीगढ़

श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन

March 28, 2026 08:56 PM

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

साई जी के परम धाम शिरडी में रामनवमी के अगले दिन गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाने की पुरानी परम्परा है। इसी का अनुसरण करते हुए श्री साई धाम, सेक्टर 29 में भी गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाया गया। ये कार्यक्रम दोपहर को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर आयोजित हुआ, जिसमें साई जी की प्रतिमा के सामने हांडी फोड़ी गई व बाद में इसमें से निकले प्रसाद का भोग लगा कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

 साईं मंदिर में श्री रामनवमी पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान 

से. 29 स्थित श्री साईं धाम में श्री रामनवमी मनाई गई। मंदिर कमेटी के सचिव मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक पेजी शाहकोटी ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने सबकी बिगड़ी तू ही बनाये बिगड़ी मेरी बना दो न, साईं तेरे नाम के दीवाने, ओ शिरडी के साई बाबा एक झलक दिखा दो आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया।

इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को मंगल स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने उपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजित प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व