ENGLISH HINDI Friday, March 27, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
धर्म

गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया

March 27, 2026 08:37 PM

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

गौड़ीय मठ का सनातन धर्म की सेवा में योगदान वास्तव में सराहनीय है। ये कहना था पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का, जो श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 के 56वें वार्षिक उत्सव के 5 दिवसीय समारोह के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे। इस वार्षिक उत्सव में जन्मशताब्दी समारोह, धर्म सम्मलेन व श्री राम नवमी महोत्सव के साथ-साथ रथ यात्रा आदि कार्यक्रम रखे गए हैं।

यह संस्था 'कलिस्थानों' (कलह के स्थान) से दूर रहकर, वैष्णव सदाचार को बढ़ावा देकर एक सभ्य समाज के निर्माण में योगदान देती है। गौड़ीय मठ सनातन संस्कृति, ज्ञान और भक्ति के प्रसार में अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है।

  संसथान के प्रवक्ता जे पी गुप्ता ने बताया कि प्रशासक ने श्री राधा माधव के विग्रहों के दर्शन भी किए और यहाँ लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष एवं आचार्य श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी, जिनके सानिध्य में ये समारोह आयोजित हो रहे हैं, ने बताया कि यह संस्था 1920 से श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं, शुद्ध भक्ति (हरि-कीर्तन), और वैष्णव सदाचार का प्रचार कर रही है।

यह न केवल आध्यात्मिक शिक्षा, बल्कि वृंदावन में लुप्त लीलास्थलियों के प्रकाश और भक्ति-साहित्य के माध्यम से समाज में शाश्वत शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह संस्था किसी जाति या पंथ के भेदभाव के बिना 'श्री हरि' के प्रति शुद्ध समर्पण (शुद्ध भक्ति) का संदेश देती है।

गौड़ीय मठ के माध्यम से भक्ति-ग्रंथों का प्रकाशन और वैष्णव सदाचार का प्रचार किया जाता है, जो समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शक प्रदान करते हैं। इस मठ ने वृन्दावनधाम की लुप्त लीलास्थलियों को प्रकाश में लाने और श्रीविग्रह-प्रकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोलकाता में मुख्यालय के साथ, पूरे भारत और विश्व में इसकी अनेक शाखाएं हैं, जो 'हरिनाम संकीर्तन' के माध्यम से लोगों को दिव्य प्रेम से जोड़ती हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
चण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सव रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में बंटेगा खीर प्रसाद गौड़ीय मठ में चैतन्य महाप्रभु जी का जन्म महोत्सव फूलों की होली खेल कर मनाया पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट का भव्य होली महोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब श्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न