फेस2न्यूज/फाजिल्का-
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट रहे भारतीय प्रवासी बाबा श्री अनल जी के नेतृत्व में भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा फाजिल्का के राम मंदिर में पहुंची। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतपाल बिल्ला व अन्य पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
भारत के सभी 800 जिलों में विश्व शांति और आत्म जागृति से राष्ट्र निर्माण हेतु जगह-जगह पर हवन यज्ञ किया जा रहे हैं। पंजाब में फतेहगढ़ साहिब से 18 जनवरी को प्रारंभ हुई यह संपर्क यात्रा आज फाजिल्का के राम मंदिर में पहुंची।
मेरिका से पधारे बाबा अनल जी और मधु अम्मा ने बताया कि 16 फरवरी तक पंजाब के सभी 23 जिलों में होती हुई यह संपर्क यात्रा अन्य प्रदेशों में चलेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी संस्कृति हमारी भारतीय संस्कृति को खत्म करने में लगी है। हमारी सनातन संस्कृति को बचाने के लिए हमें मिलजुल कर आगे आना चाहिए। बच्चों को भी अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे भविष्य में हमारी भारतीय सनातन संस्कृति को बचाया जाए।