ENGLISH HINDI Saturday, February 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब
धर्म

मोहाली में श्री हिंदू तख्त की भव्य बैठक, देश-विदेश में संगठन की मजबूत होती पकड़

January 07, 2026 07:56 PM

फेस2न्यूज /मोहाली 

श्री हिंदू तख्त के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री हिंदू तख्त के महंत श्री प्रवीण कुमार (अध्यक्ष) ने की। इस अवसर पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधु-संतों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

बैठक के दौरान श्री हिंदू तख्त के विस्तार, सामाजिक दायित्वों और संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वहां संगठन की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में श्री हिंदू तख्त का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और संगठन का डंका जोर-शोर से बज रहा है।
संगठन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से चर्चा हुई। बेटियों की शादी जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर श्री हिंदू तख्त द्वारा सराहनीय पहल की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पदाधिकारियों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। इस कदम की उपस्थित संत-समाज एवं पदाधिकारियों ने खुले दिल से सराहना की।

महंत श्री प्रवीण कुमार के सशक्त नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे वहां का युवा वर्ग राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के प्रति जागरूक हो रहा है। यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि श्री हिंदू तख्त जम्मू-कश्मीर में सबसे तेज़ी से विस्तार करने वाला संगठन बनकर उभरा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि अब कनाडा में भी श्री हिंदू तख्त का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। वहां के प्रवासी भारतीय और स्थानीय निवासी संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कनाडा में श्री हिंदू तख्त के प्रचार ने एक नया मोड़ लिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पहचान मजबूत हो रही है।

हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और कनाडा में फैलती श्री हिंदू तख्त की लहर इस बात का प्रमाण है कि संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और राष्ट्रहित के अपने संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बैठक के अंत में संगठन की ओर से कई महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसले लिए गए, जो आने वाले समय में श्री हिंदू तख्त को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
जय श्री हिंदू तख्त।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
श्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि भक्ति और मुक्ति का पवित्र साधन है शिव शक्ति कथा : नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज वृंदावन में आयोजित भागवत कथा में लीलाधर शर्मा को सम्मानित किया महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी, ठंड के बावजूद दिखा भोले के भक्तों का जोश धर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई अमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंची