ENGLISH HINDI Thursday, April 02, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी

February 15, 2026 05:36 PM

फेस2न्यूज/ शिमला 

पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026दृ27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों तथा प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा।

ई-नीलामी इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026दृ27, मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तथा उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझना चाहिए। ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट तथा ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं तथा विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426, व्हाट्सऐप नम्बर 94183-31426, साउथ जोन 0177-2620426, नॉर्थ जोन 01894-230186 व सेन्ट्रल जोन 01905-223499 स्थापित किए गए हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं