ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
खेल

कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल में

March 31, 2026 09:39 AM

छठा लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट

  फेस2न्यूज/ पंचकूला

कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला), सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी,जीरकपुर और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें 'छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट' के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई हैं।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार, इस प्रतिष्ठित अंडर-15 टूर्नामेंट के छठे संस्करण में उत्तरी क्षेत्र की कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट हरियाणा के समाज-सेवी स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की याद में आयोजित किया जा रहा है। दोनों सेमीफ़ाइनल मैच 1 अप्रैल बुधवार को पंचकूला के 'ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम' में खेले जाएँगे। फ़ाइनल मैच 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे 45-45 ओवरों का होगा और यह भी पंचकूला के 'ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम' में ही खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जीतने वाली टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार ट्रॉफी देगी, साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जबकि उपविजेता टीम को भी 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

एसोसिएशन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ फील्डर, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को भी ट्रॉफी और क्रिकेट खेल के उपकरणों के साथ पुरस्कृत करेगी। 1 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 6 बजे टी.डी.एल. स्टेडियम, पंचकूला में पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-ए के विजेता अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और ग्रुप-बी के उपविजेता सनराइज क्रिकेट एकेडमी, ज़ीरकपुर के बीच खेला जाएगा और उसी दिन 1 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 10.30 बजे टी.डी.एल. स्टेडियम, पंचकूला में दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप-बी के विजेता कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, कुरुक्षेत्र और ग्रुप-ए के उपविजेता पंचकूला सी.एल. चैम्प्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

फाइनल मैच 2 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे टी.डी.एल. क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में फाइनल मैच (45-45 ओवर का एस.जी.क्रिकेट रेड बॉल के साथ खेला जाएगा। उसी दिन पुरस्कार वितरण/समापन समारोह शाम 4 बजे 'हाई टी' जलपान और के साथ आयोजित किया जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में