चण्डीगढ़ : श्री बालाजी सेवा संगठन, चण्डीगढ़ द्वारा मार्किट कमेटी, सेक्टर 20-सी व जगत स्नेही फॉउंडेशन के सहयोग से एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन एक अप्रैल, दिन बुधवार को किया जा रहा है।
आयोजक संस्था के पदाधिकारियों सिद्धांत मौदगिल, सुदर्शन बजाज, नीना ककरिया व वंशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम सेक्टर 20-सी की मार्किट में रात्रि 7 बजे से आरम्भ होगा जिसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां कमलीनंद गिरि जी (किन्नर अखाड़ा), चण्डीगढ़ मुख्य अतिथि होंगे जबकि भजन गायक मोनू दुआ खाटू श्याम जी का गुणगान करेंगे।
इस दौरान खाटू श्याम जी को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा व श्याम रसोई में रात्रि 9 बजे से अटूट भंडारा बरताया जाएगा।