ENGLISH HINDI Tuesday, April 07, 2026
Follow us on
 
पंजाब

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन की ओर से विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

April 07, 2026 12:10 PM

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चंडीगढ़ द्वारा जिला मोहाली के गांव लखनौर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपी, रजिस्टर एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ खाने-पीने की वस्तुएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताएं एवं नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनको विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच जसपाल एवं उनकी धर्मपत्नी कुलदीप कौर सहित सहयोगी राजिंदर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रितेश भाटिया ने बताया कि ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग देना तथा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
पंजाब की तीन अदालतों में आरडीएक्स बम की धमकी। मानव कल्याण सभा फाजिल्का ने घोषित की नई कार्यकारिणी लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रित वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिज बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़