ENGLISH HINDI Friday, February 27, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन
हरियाणा

भारतीय किसान संघ पंचकुला की जिला व खंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सम्पन्न

January 12, 2026 09:54 AM

किसान सम्मेलन में सहभागिता करने वाले किसानों का सम्मान, समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय

सुरेन्द्र चौहान /पंचकूला

भारतीय किसान संघ, जिला पंचकुला की जिला कार्यकारिणी एवं सभी खंडों की संयुक्त बैठक सेवा ही सेवा गौशाला, पंचकुला में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान 23 दिसम्बर को आयोजित किसान सम्मेलन में सम्मिलित सभी किसान भाइयों को स्वदेशी मेले की ओर से प्रदान किए गए स्मृति-चिन्ह (प्रस्तावित पत्थर) दिखाकर सम्मानित किया गया। इससे किसानों का मनोबल बढ़ा और संगठन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

बैठक में सभी खंडों के मुख्य कार्यों एवं प्रमुख समस्याओं को लिखित रूप में संकलित कर एक ज्ञापन उपायुक्त, पंचकुला तथा एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी को सौंपने का निर्णय लिया गया। भारतीय किसान संघ पंचकुला के सभी सदस्य शीघ्र ही एकजुट होकर पंचकुला जिले की किसान समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाएंगे।

बैठक में पंचकुला खंड की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मदन चौधरी (रिटायर्ड कैप्टन) को पंचकुला खंड अध्यक्ष तथा दीपक कुमार को खंड मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में पंचकुला खंड की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मदन चौधरी (रिटायर्ड कैप्टन) को पंचकुला खंड अध्यक्ष तथा दीपक कुमार को खंड मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त करनाल में निर्माणाधीन प्रांत कार्यालय के लिए बैठक में सहयोग राशि एकत्रित की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से आगे भी सहयोग देने की अपील की गई।

बैठक का मार्गदर्शन माननीय विजय गौड़ जी, संभाग संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ ने किया। बैठक में रणवीर आर्य जी (प्रांत कोषाध्यक्ष), मोहनलाल जी (जिलाध्यक्ष), आचार्य नितिन कुमार (जिला महामंत्री), नरेंद्र शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष) सहित सभी खंडों के अध्यक्ष, कालका खण्ड अध्यक्ष नरेश शर्मा मोरनी युवा अध्यक्ष मोहित परमार बरवाला खण्ड अध्यक्ष रोकी राम। रायपुर रानी खण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार। उपाध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा हरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादला सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश राइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश