ENGLISH HINDI Friday, February 27, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन
हरियाणा

‘मीडिया महाकुंभ 2022’ का आयोजन 28 मई को पंचकूला में

May 14, 2022 08:06 PM

आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान भारत के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान : राजेश कुमार

चंडीगढ़ (आर के शर्मा)  

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में 28, 29 व 30 मई को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस में समाचार क्यारी समचार पत्र समूह द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ एवं योगदान विषय पर मीडिया जगत, शिक्षा, साहित्य, पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दिग्गज समाजसेवी मंथन करेंगे।

श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न महानुभवों को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022’ से विभूषित किया जाएगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उन्होंने बताया कि देश भर से आने वाले मीडिया बंधुओं के लिए तीन दिन व दो रात का आवास व भोजन का प्रबंध निःशुल्क किया गया है।

समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है उन मीडिया बंधुओं पर जो अपनी जान को जोखिम में डालकर भी लोगों की बातों को मीडिया के जरिए देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं। आज भी मीडिया की साख को जिंदा रखे हुए मीडिया कर्मियों को सलाम है।

‘मीडिया महाकुंभ 2022 ’ के संदर्भ में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 ’ प्राप्त करने वाले महानुभावों की सूची भी जारी की जिनमें मुख्यतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अमित आजाद, राजस्थान के जयपुर से नायक उदयवीर सिंह, दिल्ली से नरेंद्र भंडारी, डब्ल्यू जे आई, हरियाणा के झज्जर से डॉ. जयभगवान शर्मा, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मामनचंद शर्मा.

चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है उन मीडिया बंधुओं पर जो अपनी जान को जोखिम में डालकर भी लोगों की बातों को मीडिया के जरिए देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं। आज भी मीडिया की साख को जिंदा रखे हुए मीडिया कर्मियों को सलाम है।

चंडीगढ़ से कमलजीत सिंह, मोहाली पंजाब से नीलम धनखड़, दिल्ली से प्रदीप डबास, हरियाणा के बहादुरगढ़ से धर्मपाल धनखड़, सोनीपत के पुरखास से एसीपी रमेश गुलिया, महाराष्ट्र मुंबई से एस वी गोयल एमईटी, मणिपुर से तुलसी कुमारी, मध्यप्रदेश के जबलपुर से एमके खान, दिल्ली से डॉ. पल्लवी प्रकाश, झारखंड़ से देव आनंद सिंह, दिल्ली से डॉ. नीलम बाला सांगवान, हिमाचल शिमला से माननीय चंद्रभान बरोवालिया माननीय जज, विशखापट्नम से मेजर शालू वर्मा, भागलपुर बिहार से नीरज कुमार, हरियाणा के झज्जर से कुमारी नेहा गुलिया, दिल्ली से जश्न मैहला रोहिणी, उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर से मनोज राठी, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से डॉ रश्मि शुक्ला व महाराष्ट्र से डॉ. रीना रवि मालपानी को नामांकित किया गया है।

प्रेस कान्फ्रेंस में समाचार क्यारी समाचार पत्र समूह के चेयरमैन राजेश कुमार के अलावा डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी भी उपस्थित रहे

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में संपन्न कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा हरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादला सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश राइट टू सर्विस कमीशन ने प्रभावित आवंटी मनोज वशिष्ठ को 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा देने के दिए आदेश