Tuesday, 11 August 2026
Breaking News
भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह कांगड़ा की प्रतीक्षा को बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित   प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी हसीना की प्रेस मीटिंग से कुछ खास नहीं निकला सिवाय बांग्लादेश लौटने की पुष्टि मनीमाजरा की बदहाल व्यवस्था को लेकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासक से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:राजबीर सिंह भारतीय हम तो बादशाह के नौकर हैं बैंगनों के नहीं
हरियाणा Trending

23वां रक्तदान शिविर: 80 ने किया रक्तदान

Read in:Hindi

– हर इमरजेंसी पर चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट करती है रक्तदान,  ⁠ट्रस्ट अन्य सेवाओं में भी देता है अहम योगदान

हरीश शर्मा/पंचकूला

चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 23वां रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त वीर अमित खंडेलवाल की स्मृति में सेक्टर 12 A हरीहर मंदिर में आयोजित किया गया। कैंप सेक्टर 6 सिविल अस्पताल की टीम के साथ मिलकर लगाया गया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि रक्तदान में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिका एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्री चंडीगढ़ ट्राई सिटी के प्रमुख मार्बल उद्योगपति एवं कन्फेडरेशन एवं ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) के राष्ट्रीय सचिव चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ,वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीता मेहता, आईआरसी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल बतौर अतिथि आगमन हुआ।

(SUBHEAD) 

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि सुबह भारी वर्षा होने के बावजूद भी संस्था के रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में अपना सराहनीय योगदान दिया। रक्तदान शिविर के दौरान 80 रखदाताओं ने रक्तदान किया एवं 100 रकदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ट्रस्ट के चेयरमैन सुनील चहल ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा गौ चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है एवं इसके अलावा ट्रस्ट और भी कई प्रकार की सेवा प्रदान कर रही है। लेकिन मुख्य रूप से गो चिकित्सालय एवं रक्तदान शिविर आयोजन कर इमरजेंसी में लोगों को ब्लड प्लेटलेट्स प्रोवाइड करवाना यह ट्रस्ट के मुख्य कार्य हैं ।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव चौधरी ने बताया कि आने वाले समय में भी रक्तवीर अमित खंडेलवाल के नाम पर ऐसे ही कैंप लगाए जाएंगे, जिससे कि युवा साथियों का मनोबल हमेशा बड़ा रहे और ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों को प्रेरित करके रक्तदान की मुहिम से जोड़ा जा सके ।

इस आयोजन में जुड़े हुए साथी नितिन मौली, संजीव, शुभम, निर्मल राणा, अवतार सिंह, गौरव धीमान, रवि भाटिया, कमलनयन, सुभाष धीमान, सुखविंदर धीमान, रुपिंदर सिंह एवं बलविंदर सिंह आदि रक्तवीर भी मौजूद रहे।