ENGLISH HINDI Friday, July 04, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
मनोरंजन

अप्लॉड्डज़ एंटरटेनमेंट ने दिल को छू जाने वाली ड्रामेडी मनफोडग़ंज की घोषणा की

February 21, 2019 08:13 PM

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री                                                                                                         अप्लॉफज एंटरटेनमेंट, डीजे’स ए क्रिएटिव यूनिट के साथ मिलकर कॉर्मेडी से भरपूर ड्रामा, मनफोडग़ंज लेकर आया है। यह सीरीज रचना सिंह की किताब बैंड, बाजा, ब्वॉरएज का रूपांतरण है। वेब सीरीज की यह कहानी इलाहाबाद के पास एक छोटे से कस्बे मनफोडग़ंज में रहने वाली 22 साल की लडक़ी बिन्नी वाजपेयी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनफोडग़ंज में प्रचलित रीति-रिवाजों और पंरपराओं को चुनौती देती है।                                                                                     अमितोष नागपाल का स्क्रीनप्ले भारत के छोटे कस्बेज में रहने वाले परिवारों की असल जिंदगी पेश करता है, जिनके मन में प्राचीन परंपराओं को छोडऩे की हिचकिचाहट तो हैं, लेकिन वह काफी मजबूती से आधुनिकता के मुहाने पर खड़े हैं। इस में बिन्नी वाजपेयी का लीड रोल प्रणति राय प्रकाश निभा रही हैं, जो लोकप्रिय फैशन मॉडल हैं। वह मिस इंडिया 2015 की सेमीफाइनलिस्ट और इंडिया’ज नेक्ट्, त टॉप मॉडल सीजन-2 की विजेता भी रह चुकी हैं। निर्देशन विकास चंद्रा का है, जो गजनी और डटेक्टिव व्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। खुशमिजाज और हमेशा खिलखिलाने वाली लडक़ी बिन्नी वाजपेयी मनफोडग़ंज के पुरुषों के आकर्षण का केंद्र है। बिन्नी के पिता बृजेश शहर में अंडरगारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। यह दुकान बिन्नी की मां कुमुद दहेज में अपने साथ लाई थी। जब बिन्नी की मध्यवर्गीय जिंदगी से निकलने की योजना असफल हो जाती है तो अलग-अलग पृष्ठभमि से संबंध रखने वाले प्रेमियों की यह क्लासिक कहानी बिन्नी की दीवानगी से भरपूर बदले की चुलबुली खट्टी-मीठी कहानी में बदल जाती है। इस शो में अतुल श्रीवास्तव, अलका कौशल, अनुराग सिन्हा, फरमान खान, अभिनव आनंद, कृतिका, अरु कृशांक और समर विरमानी ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। अप्लॉरज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा, हल्के-फुल्के कॉमेडी फैमिली ड्रामा से हम अपना संदेश आसानी से दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं। शोरनर टोनी सिंह ने कहा, मौज-मस्ती के सारे तत्व मौजूद हैं। यह शो दिल से देसी है और वास्तविक जिंदगी पेश है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
विरासते पंजाब का आयोजन 1 जून को : गिद्दा-भांगड़ा कप प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण जल्द आ रही है फिल्म "प्राइड ऑफ इंडिया", ओटीटी पर वेब सिरिज़ "जागो इंडिया" की हुई लॉन्चिंग "आसमां से आया फ़रिश्ता", में मोहम्मद रफी को याद किया गया फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्तूबर को होगी रिलीज, प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पहुंचे चंडीगढ़ तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज उत्सव चंडीगढ़ में तीज उत्सव की धूम, मिस मंजू जट्टैन और मिसेज सांत्वना को विजेता घोषित छात्र नेताओं और भ्रष्टाचार पर आधारित प्रभावशाली पंजाबी फिल्म रोडे कॉलेज ने दर्शकों का दिल जीता शार्पनर ने लॉंच किया नया गाना "इंजीनियरिंग एंथम - सीढ़ी है छोटी और ख्वाब है बड़े" गायिका निशी सिंह और कंपोजर गुरमीत सिंह का नया गाना सोनेया-मनमोनेया चंद घंटों में ही हुआ वायरल किरोवस्क स्की रिजॉर्ट में आयोजित फर्स्ट पावर ऑफ कलर फेस्टिवल में करीब 10,000 लोगों ने लिया हिस्सा