ENGLISH HINDI Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

सोनल बनी हरियाणा से एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019

March 06, 2019 07:25 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

  ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 में हरियाणा से सोनल शर्मा को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम गुडगांवा के द ओराना कन्वेंशन में आयोजित किया गया था। 

सोनल शर्मा मुम्बई में रहती है तथा जन्म से हरियाणा की मूल निवासी हैं तथा मुम्बई के एनएमआईएमएस कॉलेज में पढ़ रही हैं। उन्होंने हरियाणा से इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
समारोह के दौरान नॉर्थ ज़ोन के 7 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली की घोषणा की गई थी। विजेता जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उत्तरी क्षेत्र की मेंटर दिया मिर्जा, जो जज में से एक थी, बेहद खुश थी कि योग्य उम्मीदवार ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उत्साह से कहा कि मिस इंडिया 2019 के लिए उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के संरक्षक के रूप में, मैं व्यक्तित्व की तलाश कर रही हूं! ऐसी महिलाएं जो देखभाल करती हैं, जो अपने दिल, दिमाग को जानती हैं और अपने क्षितिज को फैलाना चाहती हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें