ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
खेल

36वीं सीनियर नेशनल नैटबॉल चैंपिअनशिप 2018 -19 में पंजाब को मिला गोल्ड, हरियाणा को सिलवर

March 26, 2019 10:49 PM

बंगलोर इंडोर स्टेडियम के सुनहरे मैदान नैटबाल फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से शनिवार को शुरू हुई राष्ट्रीय चैंपिअनशिप धूंमधाम के साथ सम्पन्न।
 

अखिलेश बांसल, बंगलुरु।
  
  
  
बंगलोर इंडोर स्टेडियम और नैटबॉल खेलों में पंजाब के नौजवान खिलाड़ियों ने विजयश्री का झंडा लहराया है। पुरुष वर्ग की टीम ने पड़ौसी राज हरियाणा को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिसको ले कर देशभर की टीमों ने नैटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव हरी ओम कौशिक और नैटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल को बधाई दी है। दूसरे तरफ़ महिला वर्ग में से मेज़बान कर्नाटका की टीम पहले जगह पर रही।
नैटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से शनिवार शुरू हुई चार रोज़ा राष्ट्रीय चैंपिअनशिप 36वीं सीनियर नेशनल नैटबॉल चैंपिअनशिप 2018 -19 (पुरुष /महिला) 'में भाग लेने के लिए देशभर से 30 राज्यों के दोनों वर्गों के खिलाड़ी पहुँचे थे। पंजाब के पुरुष वर्ग ने जीत का खाता पहले दिन छत्तीसगड़ को 32 /18 के फर्क के साथ हरा कर खोल दिया था। मंगलवार को फ़ाईनल मुकाबला हरियाणा की टीम के साथ हुआ।  मुकाबला बहुत ही ज़बरदस्त रहा। आख़िर पंजाब ने हरियाणा की टीम को चार गोल के अंतर के साथ मात दी। 
कर्नाटका प्रांत की राजधानी बंगलोर के कोरमंगला के खचाखच भरे इंडोर स्टेडियम में स्पोर्टस जजों की तरफ से  नैटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया (एनएफआई) के  महा सचिव हरी ओम कौशिक, सैंट्रिकस इंटरियर कंपनी के ऐमडी अशीष अब्राहम, ऐैच्योर नैटबाल एसोसिएशन कर्नाटका (अनबाक) के प्रधान अशफाक अहमद अन्य की हाजिरी में नतीजा सुनाया गया। विजेता टीमों के प्रत्येक खिलाड़ियों को मैडल देकर  सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा कन्नड भाषाई संगीत की धुन और राष्ट्रीय गान के साथ चैंपिअनशिप का समापन किया गया।  
नैटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के महा सचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने बताया कि बंगलुरु से चलकर पंजाब की टीम 30 मार्च तक वापस लौटेगी। 
 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता