ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
खेल

11वां नैटबाल फेडरेशन कप 2019: पंजाब के पुरुष वर्ग की टीम ने कर्नाटका की टीम को 44/18 के अंतर से हराया

May 29, 2019 10:19 PM

दूसरा दिन

फेडरेशन में चैंपिअन होने की शुरुआत पंजाब के महिला वर्ग टीम ने कर्नाटका को 4 गोलों के अंतर से शिकस्त देकर किया था।

माईसरखाना (बठिंडा): जिला के माईसरखाना स्थित'नैटबॉल स्टेट पंजाब स्पोर्टस अकेडमी'में मंगलवार को शुरू हुए 11वें नैटबॉल फेडरेशन कप 2019-20 के दूसरे दिन पंजाब के पुरुष वर्ग की टीम ने कर्नाटका की टीम को 44/18 गोलों के अंतर से शिकस्त दी। शुरू हुए फेडरेशन कप का नेतृत्व 'नैटबाल फेडरेशन आफ इंडिया (एनएफआई)'के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम कौशिक, 'नैटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब'(एनपीए) के प्रदेशाध्यक्ष गोरी शंकर टंडन, महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल कर रहे हैं। 

एनपीए के महासचिव एडवोकेट कपिल ने बताया कि 11वें नैटबॉल फेडरेशन कप मुकाबलों में भाग लेने के लिए देशभर से महिला वर्ग व पुरुष वर्ग की 8-8 टीमें पहुंची हुई हैं। पुरुष वर्ग में पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटका, हिमाचल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, चण्डीगढ़ हैं और महिला वर्ग में कर्नाटका, दिल्ली, केरल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, महाराष्ट्र, और गुजरात की टीमें शामिल हैं। बताने योग्य है कि नैटबॉल फेडरेशन कप की शुरुआत महिला वर्ग के बीच हुए मुकाबलो के साथ हुई थी। जिसमें पंजाब के महिला वर्ग ने देश की नैटबॉल चैंपिअन टीम कर्नाटका को 4 गोलों के साथ हरा दिया था। 

अब तक के (महिला वर्ग) मुकाबले इस तरह हैं -
पंजाब (31) कर्नाटका (25)
पंजाब (36) गुजरात (12)
हरियाणा (42) हिमाचल (15)
दिल्ली (39) कर्नाटका (35)
केरल (28) हिमाचल (07)

अब तक के (महिला वर्ग) मुकाबले इस तरह हैं -
पंजाब (44) कर्नाटका (18)
पंजाब (34) चण्डीगढ़ (12)
हरियाणा (37) गुजरात (15)
केरल (38) यूपी (13)

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता