ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
खेल

भारतीय नेटबॉल महिला टीम ने जापान में दाखिल होते ही किया चित

July 04, 2019 10:15 PM

काशिमा शहर में हो रही 11वीं एशिअन यूथ नेटबॉल चेंपियनशिप के दौरान भारत की महिला खिलाडिय़ों ने दिखाना शुरु किया करिश्मा

दिल्ली/बठिंडा (अखिलेश बंसल/नीरज कुमार)।

काशिमा जापान में शुरु हुई 11वीं एशिअन यूथ नेटबॉल चेंपियनशिप में भारतीय नेटबॉल की महिला खिलाडिय़ों ने पदक हासिल करने के लिये मुहर लगाना शुरु कर दिया है। वीरवार को भारत का बुरुनी देश के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने 60 गोल करके 15 गोल से शिकस्त दी। इसके साथ ही पदक तालिका में अपना स्थान बना लिया। 
गौरतलब हो कि जापान के काशिमा में भारत देश के सहित दस देशों की टीमें भाग ले रही हैं जिनमें कोरीया, नेपाल, श्रीलंका, मलेशीया, सिंघापुर, बुरुनी, हांगकांग, थाईलैंड, चाईनीज ताइपाई और मेजबान जापान देश शामिल हैं। 
  
भारत टीम की पहली प्राप्ति को लेकर नेटबॉल फैड्रेशन आफ इंडिया के महासचिव हरिओम कौशिक और नेटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने जापान में नेटबॉल खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही भारतीय नेटबॉल टीम कोच दीपक अत्री (हरियाणा) व विभा कुमारी (उत्तर प्रदेश), टीम मैनेजर अशोक आनन्द (हिमाचल प्रदेश), अमित अरोड़ा (गुजरात), विजेन्द्र सिंह (हरियाणा), यशस्वी कौशिक (हरियाणा) भारतीय नेटबॉल टीम कप्तान पल्लवी कुमारी(दिल्ली), खिलाडिय़ों प्राची (हरियाणा), अपर्णा चौहान (उत्तर प्रदेश), वंशिका (चंडीगढ़), दीपा (कर्नाटका), अंजली कुमारी (दिल्ली), स्नेहा भूखड़ (मध्य प्रदेश), रितिका (उत्तर प्रदेश) रुद्रिका रावत (दिल्ली), पल्लवी राना (पंजाब), हशनूर सिद्धु (पंजाब), अमनदीप कौर (हरियाणा) को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता