हनी सिंह पर औरतों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स के चलते पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत हनी सिंह पर मामला दर्ज किया था। अभी तक हनी सिंह बेशक जांच में शामिल नहीं हुए हैं, परंत इसी बीच उसने नए ट्रैक की घोषणा कर दी।
चंडीगढ़, फेस2न्यूज
हमेशा से अपने गीतों को लेकर चर्चा में रहते यो यो हनी सिंह का अगला सिंगल सिंगल ट्रैक गुड़ नालों इश्क मिट़्ठा 24 को यू ट्य़ूब पर रिलीज हो रहा है। अपने बहुचर्चित गीत मक्खना को लेकर हनी सिंह मोहाली पुलिस को वांछित है।
हनी सिंह पर औरतों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स के चलते पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत हनी सिंह पर मामला दर्ज किया था। अभी तक हनी सिंह बेशक जांच में शामिल नहीं हुए हैं, परंत इसी बीच उसने नए ट्रैक की घोषणा कर दी।
Honey singh
Manisha Gulati
यो यो का अगला सिंगल पुराने क्लासिक पंजाबी गीत गुड़ नालों इश्क मिट़्ठा का एक नया वर्जन है, जिसे आइकोनिक रैपर एक क्लासिक ट्रैक को नए अंदाज में पेश करने वाले हैं।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना तो बना लिया है, परंतु विवादों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।