ENGLISH HINDI Sunday, July 06, 2025
Follow us on
 
मनोरंजन

"खड़के ग्लासी" की सफलता का जश्न मनाने के लिए "जबरिया जोड़ी" करेगी चंडीगढ़ शहर का रुख!

July 23, 2019 07:20 PM

चडीगढ़,सुनीता शास्त्री।

"जबरिया जोड़ी" अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच छाई हुई है और अपने गानों के साथ सभी का खूब मनोरंजन कर रही है। हाल ही में रिलीज हुआ फ़िल्म का गाना "खड़के ग्लासी" दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है, जिसकी सफ़लता का जश्न मनाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही चंडीगढ़ शहर का रुख करेंगे।

"खड़के ग्लासी" जनता के बीच एक सुपरहिट पार्टी सॉन्ग साबित हो रहा है और इसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है, इसलिए सिद्धार्थ और परिणीति जल्द ही चंडीगढ़ शहर में होने वाले मशहूर 'टशन नाइट्स' में हिस्सा लेंगे और एक धमाकेदार पार्टी के साथ "खड़के ग्लासी" का जश्न मनाएंगे।

"खड़के ग्लासी" जनता के बीच एक सुपरहिट पार्टी सॉन्ग साबित हो रहा है और इसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है, इसलिए सिद्धार्थ और परिणीति जल्द ही चंडीगढ़ शहर में होने वाले मशहूर 'टशन नाइट्स' में हिस्सा लेंगे और एक धमाकेदार पार्टी के साथ "खड़के ग्लासी" का जश्न मनाएंगे।फ़िल्म का यह गाना हनी सिंह के हिट नंबर "खड़के ग्लासी" का रीक्रिएटेड वर्शन। इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है।

फ़िल्म का यह गाना हनी सिंह के हिट नंबर "खड़के ग्लासी" का रीक्रिएटेड वर्शन। इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है।

 प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' एक अनोखी प्रेम कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो पकड़वा शादियों की प्रथा पर आधारित है।

फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा एक देसी अंदाज़ में नज़र आएंगे। दोनों एक अनोखी लव स्टोरी पेश करने के लिए एक बार फिर एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है, साल की एक ऐसी सरप्राइज वेडिंग जो पकड़वा विवाह की प्रथा पर आधारित है।

"जबरिया जोड़ी" में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
विरासते पंजाब का आयोजन 1 जून को : गिद्दा-भांगड़ा कप प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण जल्द आ रही है फिल्म "प्राइड ऑफ इंडिया", ओटीटी पर वेब सिरिज़ "जागो इंडिया" की हुई लॉन्चिंग "आसमां से आया फ़रिश्ता", में मोहम्मद रफी को याद किया गया फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्तूबर को होगी रिलीज, प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पहुंचे चंडीगढ़ तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज उत्सव चंडीगढ़ में तीज उत्सव की धूम, मिस मंजू जट्टैन और मिसेज सांत्वना को विजेता घोषित छात्र नेताओं और भ्रष्टाचार पर आधारित प्रभावशाली पंजाबी फिल्म रोडे कॉलेज ने दर्शकों का दिल जीता शार्पनर ने लॉंच किया नया गाना "इंजीनियरिंग एंथम - सीढ़ी है छोटी और ख्वाब है बड़े" गायिका निशी सिंह और कंपोजर गुरमीत सिंह का नया गाना सोनेया-मनमोनेया चंद घंटों में ही हुआ वायरल किरोवस्क स्की रिजॉर्ट में आयोजित फर्स्ट पावर ऑफ कलर फेस्टिवल में करीब 10,000 लोगों ने लिया हिस्सा