ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
खेल

बठिंडा में तीन दिवसीय 12वीं जूनियर स्टेट नैटबॉल चेंपिअनशिप 2019-20 धूमधाम से संपन्न

August 25, 2019 09:28 PM

पटियाला की लड़कियों ने बठिंडा टीम को और बरनाला के लडक़ों की टीम ने फिऱोज़पुर की टीम को पराजित कर किया स्वर्ण पदक हासिल

माइसरखाना /बठिंडा : जिला के माइसरखाना में स्थित नैटबॉल स्टेट पंजाब स्पोर्टस ऐकेडमी में 'मिशन तंदरुस्त पंजाब' के अंतर्गत आयोजित हुई तीन दिवसीय 12वीं जूनियर स्टेट नैटबॉल चेंपिअनशिप 2019-20 (लडक़े और लड़कियां) रविवार को धूमधाम से संपन्न हुई। जिस दौरान लड़कियों में पटियाला की टीम ने स्वर्ण पदक, बठिंडा टीम ने रजत और बरनाला व फाजिल्का की टीमों ने कांस्य पदक हासिल किया। जबकि लडक़ों में बरनाला टीम ने स्वर्ण पदक, फिरोजपुर की टीम ने रजत और पठानकोट व पटियाला की टीमों ने कांस्य पदक हासिल किया।                               
  
  
  
ईनाम बांटने की रस्म मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के नजदीकी कांग्रेसी नेता हरी ओम ठाकुर ने अदा की। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी डीईओ बठिंडा इकबाल सिंह, डीऐसऐस बठिंडा गुरचरन सिंह भी विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नैटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब की तरफ से 23 से 25 अगस्त दौरान करवाई गई उक्त स्टेट नेटबॉल चैंपिअनशिप में प्रदेश से 16 जिलों की दोनों वर्गों की टीमों ने शिरकत की। जिनका समूह नगर पंचायत माईसरखाना की तरफ से स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया।

खिलाडिय़ों और खिलाडिय़ों को संबोधन करते हुए मुख्य मेहमान हरी ओम ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार खेल को प्रफुल्लित करने के लिए प्रयासरत है। नशे के ख़ात्मे के लिए नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित कर रही है। गांवों व कस्बों में भी खेल क्लबों की प्रोमोशन करने के लिए जुटी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बेंगलुरु में अयोजित हुई 36वीं सीनीयर राष्ट्रीय नैटबॉल चैंपिअनशिप के दौरान स्वर्ण पदक हासिल कर चैंपियन बन लौटी पंजाब की टीम का चंडीगढ़ कार्यालय में ख़ुद अभिनंदन किया। सरकार का निर्णय है कि किसी भी खेल में जो कोई खिलाड़ी प्राप्ति करेगा उसका विशेष तौर पर सम्मान किया जायेगा। नैटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के महा सचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके खिलाडिय़ों ने दिल जान व मेहनत से खेल का प्रदर्शन किया है। सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर स्टेट और राष्ट्रीय चैंपिअनशिपों में महिला पुरुष खिलाडिय़ों ने मैडल हासिल किए हैं।

इस मौके पर जहां विजयी टीमों को सम्मानित किया गया, वहीं पंजाब टीम के प्रशिक्षक दीपक अत्तरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी-कम-आफिशियल में पल्लवी राणा, शशि सिलारीया, ममता जोशी, सिमरनजीत सिंह, करमजीत सिंह, खुशदीप सिंह, हरसप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह के इलावा मालवा ब्राह्मण सभा और संस्कृत विद्यालय माईसरखाना, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर साहब (नौवीं पातशाही) के प्रबंधकों, प्राचीन दुर्गा माता मन्दिर माईसरखाना और समूह नगर पंचायत सदस्यों का भी मंच पर सम्मान किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता