ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी एवं अमेरिका के बाद अब यूएनओ भी बोलाबरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोका
खेल

दिल्ली में 32वीं जूनियर नेश्नल नेटबॉल चेंपिअनशिप का शानदार आगाज़, पंजाब की टीम ने उड़ीसा की टीम को 33-7 के अन्तर से पराजित किया

November 07, 2019 08:33 PM

 चेंपिअनशिप की शुरुआत करने पहुंचे श्रीश्री1008 महामण्डलेश्वर परम् पूज्य कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी और भारतीय नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री वागीष पाठक

दिल्ली (खेल प्रतिनिधी)-

32 वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मैत्री कॉलेज में हुआ। जिसकी रस्म भारतीय नेटबॉल संघ के संरक्षक श्रीश्री1008 महामण्डलेश्वर परम् पूज्य कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने नेटबॉल चेंपिअनशिप के आयोजकों व खिलाडिय़ों को आर्शीवाद देने से की।

  
 
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी राष्ट्रीय नेटबॉल खेल स्पर्धा के मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय नेटबाल संघ के अध्यक्ष श्री वागीष पाठक, नेटबॉल स्र्पोट्स प्रोमोशन एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चेंपिअनशिप ऑर्गेनाइजिंग सैक्रेटरी श्रीमती सुमन देसवाल कौशिक, दिल्ली भाजपा विधायक श्री कपिल मिश्रा, भारतीय नेटबॉल संघ के महासचिव श्री हरिओम कोशिक, सहसचिब करन अवतार कपिल की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

वीरवार की सुबह शुरु हुई तीन दिवसीय 32वीं जूनिअर नेश्नल नेटबॉल चेंपिअनशिप 2019 -20 की जानकारी नेटबाल स्पोटस प्रोमोशन स्टेशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष श्री शर्मा जी ने दी। उन्होंने बताया कि चेंपिअनशिप की शुरुआत में (बालक वर्ग) तेलंगाना एवं कर्नाटका के बीच मैच खेला गया, जिसमें कर्नाटका ने तेलंगाना को 29/17 से हरा दिया। दूसरा मैच पंजाब एवं उड़ीसा के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने उड़ीसा को 33/7 से चित कर दिया।

जीसरा मैच गुजरात एवं असम के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने असम को 20/19 से हराया। जबकि (बालिका वर्ग) में कर्नाटका व आंध्र प्रदेश के बीच मैच हुआ। जिसमें कर्नाटका ने आंध्र प्रदेश को 14/3 से हरा दिया। गौरतलब हो कि नेटबॉल फैड्रेशन आफ इंडिया (एनएफआई) के नेतृत्व में शुरु हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेटबॉल स्पर्धा में देशभर के विभिन्न राज्यों से 25 बाल खिलाडिय़ों तथा 28 बालिकाओं की टीमें पहुंच चुकी हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता