चंडीगढ़ :पूनम
सिंगर करण औजला लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं . वह आए दिन लोगों के बीच अपने गानों के जरिए लोगों के पसंदीदा बनते जा रहे हैं पंजाबी सिंगर करण औजल के गानों को लोग सुनना पसंद करते हैं| इसके चलते आज वह लोगों का मनोरंजन करने के लिए चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन दा मेंशन में परफॉर्म करने जा रहे हैं जहां भारी संख्या में लोग मौजूद है। करण औजला का हर गाना चार्टबस्टर साबित होता है| बहुत की कम समय में उन्होंने अपना नाम बना लिया है| जब करण औजला नौ साल के थे तब उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई| वह शौक के तौर पर गाने लिखते थे| एक बार विवाह समारोह के दौरान अभिनेता और सिंगर जस्सी गिल ने उन्हें गाते हुए सुना| वे उनकी गायकी से काफी प्रभावित हुए| करण औजला कनाडा शिफ्ट हुए और जहां उन्होंने म्यूजिक की बारीकियां सीखी।
उन्होंने कई लोकप्रिय पंजाबी गाने गाए हैं| 'एल्कोहल 2', 'यारियां च फिक्क', 'शिट टॉक', 'अप एंड डाउन', 'लफाफे' और 'डोन्ट वरी' उनके हिट गाने हैं | गायकी के साथ-साथ औजला ने कई पंजाबी गीत भी लिखे हैं जैसे 'ब्लेसिंग ऑफ़ बापू', 'यूनिटी', '90 दी बंदूक', 'ट्रू टॉक', 'शराब 2' और स्क्रैच|
उनका गाना 'डोन्ट लुक' एशियाई संगीत चार्ट में चौबीस हफ्तों से अधिक समय तक रहा| इसके अलावा, उनके गाने 'डोन्ट वरी', 'हेयर' और '2AM' भी इस चार्ट शामिल हुए थे