ENGLISH HINDI Thursday, November 13, 2025
Follow us on
 
खेल

एडवोकेट ईशा गुप्ता नैटबॉल स्पोर्टस प्रोमोशन चंडीगढ़ की कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त

August 18, 2020 04:51 PM

नैटबॉल स्पोर्टस प्रोमोशन चंडीगढ के पूर्व प्रधान रंजन सेठी को सौंपा संस्था का चेयरमैन का कार्यभार
चंडीगढ़/बरनाला, अखिलेश बंसल।

 नैटबॉल स्पोर्टस प्रोमोशन चंडीगढ़ के प्रधान रंजन सेठी की तरफ से नेश्नल स्पोर्टस डेवेल्पमैंट कोड-2011 के मद्देनजऱ पद से अस्तीफा देने के बाद भारतीय नैटबॉल संघ के आदेशानुसार चंडीगढ़ के 'दी फस्ट' होटल में वार्षिक आम बैठक हुई। जिसमें एडवोकेट ईशा गुप्ता को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि चंडीगढ़ की संस्था की ओर से पूर्व प्रधान रंजन सेठी की पिछली सेवाओं के मद्देनजऱ उनको संस्था के चेयरमैन का कार्यभार सौंपा है। इस मौके पर चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के ऑब्जर्वर परमिदर सिंह आहलूवालीया और भारतीय नैटबॉल संघ के सह-सचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने शिरकत की।
नैटबॉल स्पोर्टस प्रोमोशन चंडीगढ़ के नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्षा एडवोकेट ईशा गुप्ता ने संबोधन करते कहा कि नैटबॉल खेल के संविधान मुताबिक नैटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से महिलाओंं को बराबर के अधिकार दिए जा रहे हैं, जिस के लिए वह भारतीय नैटबॉल संघ (एनएफआई) के अधिकारियों माननीय वागीष पाठक और माननीय हरी ओम कौशिक का विशेषतौर पर धन्यवादी है। उन्होंने दावा एवं वायदा करते कहा कि वह ख़ुद भी नेश्नल स्पोर्टस डेवेल्पमैंट कोड-2011 के रूलज को फॉलो करेंगीं और नैटबॉल खेल को ऊँचाईयों पर लेकर जाएंगे।
इस मौके नैटबॉल स्पोर्टस प्रोमोशन चंडीगढ़ के महसचिव परमजीत सिंह लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच.एस.गुलाटी, कोषाध्यक्ष डा. राकेश मलिक, उपाध्यक्ष डा. आर.ऐस.कौड़ा, सेवा सिंह सह-सचिव के इलावा डा. जयंत, शैलेंद्र कौशिक, त्रिलोक सिंह, प्रभजोत सिंह, नरेश कुमार, गुरचरण सिंह, हरपाल सिंह उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल : पाकिस्तान को हरा कर फिर गोल्ड जीता इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल: आज बात भारत के ताज खोने की इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल : आजादी के बाद हॉकी का संघर्ष प्रथम भारत रत्न वाजपेयी गली क्रिकेट टूर्नामैंट में 9 साल के खिलाड़ियों से लेकर 65 साल के खिलाड़ियो में रहा भारी उत्साह हॉकी का स्वर्णकाल और ध्यान चंद का जादू महिला विश्वकप क्रिकेट : भारत ने खिताब और दक्षिण अफ्रीका ने दिल जीता चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी खरड़ और एच.के.क्रिकेट एकेडमी लुधियाना फाइनल में महिला विश्वकप क्रिकेट :'हम में है दम', दिखाया भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्वकप: आज है अग्निपरीक्षा भारत की इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन में गवर्नमेंट हाई स्कूल पॉकेट 8 ने जीता ब्रॉन्ज मेडल