ENGLISH HINDI Wednesday, November 05, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हिमाचल प्रदेश

कोरोना पर अंतिम वार : दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान :अनुराग ठाकुर

January 16, 2021 07:47 PM

  शिमला : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने का स्वागत करते हुए इसे कोरोना पर अंतिम वार बताया है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ भारत अवसरों का देश है व भारत के अंदर आपदा को अवसर में बदलने की अनूठी क्षमता है।सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना आपदा पर आख़िरी चोट के लिए भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है।

मोदी जी के मार्गदर्शन में देश ने कोरोना से बखूबी लड़ाई लड़ी है, अब देश के कोरोना मुक्त होने की बारी है। सबसे बड़ी बात हमारे वैज्ञानिकों के तपोबल से यह वैक्सीन भारत में बनी है जोकि देश की आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं, लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं।आज वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है और पूरा राष्ट्र इनके प्रति कृतज्ञ है”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ मोदी जी के निर्देशानुसार पहले चरण के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 1.65 करोड़ खुराकों में से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या के हिसाब से टीकों का आवंटन कर दिया गया है। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे। पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है।

दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है।और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। कुछ राजनैतिक दल व नेता अपनी विवशता के चलते वैक्सीन को राजनीति का विषय बना कर अपनी छोटी मानसिकता दिखा रहे हैं मगर देशभर में जगह जगह लोग खुले दिल से हमारे वैज्ञानिकों की साधना को सराहते हुए इस टीकाकरण अभियान का स्वागत कर रहे हैं व वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक हैं”

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी: मुख्यमंत्री राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ