ENGLISH HINDI Sunday, December 28, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है : गुलाबचंद कटारियारफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्धलॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ ग्रेटर द्वारा आयोजित ख़ूनदान कैम्प में 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्रहिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनीदीवान टोडरमल जैन की ऐतिहासिक हवेली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: अग्रवाल समाजज़िंदगी तो बस रजाई तक सिमट के रह गईमाता गुजरी और साहिबजादों की शहादत पर उनकी याद में लंगर का आयोजनस्वदेशी महोत्सव में स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा का हुआ भव्य संगम
मनोरंजन

किसानों के हालात बयान करेगी फिल्म बल्ली व बंदूक…

February 06, 2021 11:30 AM

चंडीगढ़, अनुराधा कपूर
पिछले करीब दो माह से किसान टोल प्लाजा, दिल्ली की सीमा तथा निजी संस्थानों के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसानों के मौजूदा हालातों को बयान करेगी फिल्म बल्ली व बंदूक…। इसकी शूटिंग पंजाब के धनौला समेत आसपास के इलाकों में की गई। सरकार प्रोडक्शन कैनेडा के देव राय (सरी) द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन पाली धनौला ने किया है। पाली धनौला विदेशों में भंगड़े की धाक जमाने वाले तथा अमेरिकन थीएटर के प्रसिद्ध कलाकार हैं।

इस फिल्म में किसानों के वर्तमान हालात का चित्रण किया गया है, जोकि दर्शकों को पसंद आएगी और सफलता के झंडे गाड़ेगी। इस फिल्म को बनाने के लिए धनौला के गांव भूरे के नंबरदार बलवंत सिंह, बग्गा सिंह, जगजीत सिंह जवंधा, रशपाल सिंह जवंधा, रणदीप सिंह बिल्ला प्रधान किसान यूनियन, कुलदीप सिंह पंच, रणजीत सिंह जीत, गीती, सुखविंदर सिंह चाचा, बूटा सिंह जवंधा, बिल्लू सिंह जवंधा, हैबनजीत जवंधा, गुरजिंदर सिंह जवंधा के परिवार द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

फिल्म में किसानों के वर्तमान हालात का चित्रण किया गया है, जोकि दर्शकों को पसंद आएगी और सफलता के झंडे गाड़ेगी। इस फिल्म को बनाने के लिए धनौला के गांव भूरे के नंबरदार बलवंत सिंह, बग्गा सिंह, जगजीत सिंह जवंधा, रशपाल सिंह जवंधा, रणदीप सिंह बिल्ला प्रधान किसान यूनियन, कुलदीप सिंह पंच, रणजीत सिंह जीत, गीती, सुखविंदर सिंह चाचा, बूटा सिंह जवंधा, बिल्लू सिंह जवंधा, हैबनजीत जवंधा, गुरजिंदर सिंह जवंधा के परिवार द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

फिल्म निर्माण के लिए गांव भूरे के सरपंच गुरजीत सिंह, वाइस चेयरमैन महिंदर सिंह सिद्धू, पूर्व सरपंच लाल सिंह, हेम राज, सिकंदर सिंह प्रधान, बलजीत सिंह लडडू, अजैब सिंह पंच, हरदीप सिंह पंच, विक्रमजीत सिंह विक्की, गुनदीप सिंह जवंधा, प्रदीप सिंह जवंधा, पूर्व सरपंच बीरइंदर सिंह लक्की आदि ग्रामीणों ने सहयोग में कोई कमी नहीं आने दी। फिल्म के कहानीकार एवं निर्देशक पाली धनौला ने बताया कि फिल्म की शुरूआत गुरुद्वारा संगतसर साहिब से ग्रामीणों के साथ अरदास के पश्चात की गई। पाली धनौला के अनुसार फिल्म की कहानी एक साधारण किसान के घर से शुरू होकर वर्तमान हालातों पर समाप्त होती है। फिल्म में जहां किसानों व मजदूरों की बात की गई है वहीं सरकारों द्वारा किए गए बेहतर एवं निम्न स्तरीय कार्यों की समानता को भी दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म को जल्द ही अमेरिका, कैनेडा व भारत के कई राज्यों में रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक जस्सी लौंगोवालिया, सुखपाल सिंह बरन, पुषपिंदर सिंह पुष्पी उप्पल, जशन गर्ग, अजय गर्ग, प्रीत जवंधा, तकदीर सिंह, गुरसहज सिद्धू, जोगिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, प्यारा सिंह, गगनदीप सिद्धू, अमनदीप सिंह, रघुवीर सिंह टिवाणा तथा फिल्म की समूची टीम मौजूद थी। फिल्म के निर्देशक पाली धनौला ने गांव भूरे के समूह लोगों, पंचायत तथा गांव वासियों का आभार व्यक्त किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
रफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध यादगार संगीतमय शाम का आयोजन वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 'मैदान' भारत में किसी भी खेल पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये चर्चित दृश्यों को देखना नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है : मन्दाकिनी प्राचीन कला केंद्र में विद्यार्थियां ने संगीत की प्रस्तुतियां पेश की। नवाचार और जज़्बे का संगम: बोल्ड फ्रेमी एंटरटेनमैंट के साथ कंवलप्रीत सिंह और रोहित कुमार का ‘11:11’ बना विश्व रिकॉर्ड सुरमई संगीत में गायकों ने समां बांधा भीषण बाढ़ के बाद पंजाब के पुनर्निर्माण हेतु निधि संग्रह को समर्पित कराओके फ्यूज़न क्लब ने वॉइसेज़ ऑफ़ होप – सुरधारा का आयोजन किया सुरीला सफ़र -23 धूम धाम से संपन्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन