ENGLISH HINDI Friday, November 07, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महिला विश्वकप क्रिकेट : भारत ने खिताब और दक्षिण अफ्रीका ने दिल जीताबदलते मौसम में पक्षियों को बर्ड हाउस के रूप में बसेरा, वर्कशॉप का आयोजनगवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट नं 8 में लिटरेरी फेस्ट का आयोजनकांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरितविदेश भेजने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगो से ठगी, पंचकूला पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार साध्वी ऋतंभरा जी का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक : नायब सिंह सैनीश्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपालमुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
हिमाचल प्रदेश

रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता का खून चूस रही भाजपा सरकार: दीपक शर्मा

February 06, 2021 09:55 PM

  ज्वालामुखी (विजयेन्दर शर्मा)

भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता का खून चूसना शुरू कर दिया है। दाम बढ़ने से हर घर की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम हैं लेकिन सरकार निरन्तर दाम बढा कर जनता को दुखी कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनिंदा बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा देने के उदेश्य से सरकार आए दिन आवश्यक वस्तुओं के दाम बढा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ौतरी भी इसी उद्देश्य से की गई है।

दीपक शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं तो रसोई गैस की कीमत 370 रुपए प्रति सिलेंडर थी लेकिन उस वक़्त भाजपा सड़कों पर प्रदर्शन करके विरोध जता रही थी लेकिन अब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सबसे कम हैं सरकार दाम बढा रही है। सिलेंडर की कीमत 800 रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अम्बानी जैसे बड़े घरानों की गिरफ्त में है। मेडिकल माफिया ने सरकार को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दीपक शर्मा ने कहा कि आज खाद्य पदार्थों, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें निरन्तर बढ़ती ही जा रही हैं। महंगाई को रोकने में सरकार की न कोई नीति है और न ही नीयत। मात्र बड़े घरानों को फायदा पहुंचाना सरकार का मुख्य ध्येय हो गया है।दीपक शर्मा ने कहा कि सरकार की इस मनमानी, मिलीभगत और विफलता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनांदोलन करेगी और सड़कों पर आ कर विरोध करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण