ENGLISH HINDI Sunday, December 28, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है : गुलाबचंद कटारियारफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्धलॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ ग्रेटर द्वारा आयोजित ख़ूनदान कैम्प में 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्रहिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनीदीवान टोडरमल जैन की ऐतिहासिक हवेली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: अग्रवाल समाजज़िंदगी तो बस रजाई तक सिमट के रह गईमाता गुजरी और साहिबजादों की शहादत पर उनकी याद में लंगर का आयोजनस्वदेशी महोत्सव में स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा का हुआ भव्य संगम
हिमाचल प्रदेश

देश का खजाना खाली करने में लगी है भाजपा सरकार: शर्मा

February 14, 2021 07:21 PM

 ज्वालामुखी, (विजयेन्दर शर्मा)

मोदी सरकार ने देश के रिज़र्व बैंक में आपातकालीन जमा खाता में रखे गए धन में से 175 अरब रुपए निकाल कर खर्च कर दिए। इंश्योरेंस और म्यूचल फंड पर 18 प्रतिशत टेक्स से सरकार अरबों रुपए कमा रही है। डीज़ल-पेट्रोल पर भारी भरकम टेक्स से सरकार कमाई कर रही है और अगर इस बारे में देश का सजग नागरिक विरोध कर रहा है तो सरकार उसे खालिस्तानी, पाकिस्तानी या देशद्रोही की संज्ञा दी जा रही है।

यह बात आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में इससे पहले भी विकट परिस्थितियां आईं 1962-65 और 71 में भीषण युद्ध हुए।पोलियो, प्लेग, हैजा, टीबी जैसी महामारियां भी आईं लेकिन उनका मुफ्त में इलाज हुआ। साथ साथ देश में सैंकड़ों सरकारी कारखाने, कम्पनियां स्थापित हुईं। सरकारी अस्पताल-स्कूल-कॉलेज खोले गए और हज़ारों नौकरियां दी गईं। शर्मा ने कहा कि विकास निरन्तर जारी था। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 131 प्रतिशत तक दिया गया। सबसे अधिक वेतन वृद्धि छठे वेतन आयोग में मिली। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन दी जाती थी। देश की जीडीपी 8 प्रतिशत से ऊपर थी लेकिन आज हालात बद्द से बद्दतर हो चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जहां सभी सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी है वहीं नोटबन्दी, जीएसटी आदि के बाद कृषि बिलों के माध्यम से जनता को लूटने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा सरकार बताए कि आखिर कांग्रेस के कार्यकाल में निरन्तर विकास की धारा कैसे सुचारू रूप से बह रही थी और अब भाजपा सरकार के सात वर्षों में ही खजाना खाली क्यों हो रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जहां सभी सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी है वहीं नोटबन्दी, जीएसटी आदि के बाद कृषि बिलों के माध्यम से जनता को लूटने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा सरकार बताए कि आखिर कांग्रेस के कार्यकाल में निरन्तर विकास की धारा कैसे सुचारू रूप से बह रही थी और अब भाजपा सरकार के सात वर्षों में ही खजाना खाली क्यों हो रहा है।

भाजपा राज में तो कोई युद्ध नहीं हुआ जबकि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल ने तीन तीन युद्धों का सामना किया। कई भयानक महामारियाँ देश के सामने थीं लेकिन कांग्रेस सरकारों ने न केवल उनका सामना किया बल्कि विकास की गति को भी रुकने नहीं दिया। लेकिन अब विकास क्यों रुक गया है। बेरोज़गारी क्यों बढ़ रही है।

नौकरियां क्यों गायब हैं। पेंशन क्यों बन्द है।सरकारी सम्पत्तियों को क्यों बेचा जब रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इन जनविरोधी फैसलों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। जनता अब उठ खड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल, हरिदेवी में वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए गए 460 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में 26 नवंबर से, मुख्यमंत्री पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर यक्ष प्रश्न जो मेरी समझ में नहीं आया