ENGLISH HINDI Sunday, November 09, 2025
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम सरण नेगी प्रधानमंत्री के ‘फैन’ , राज्यपाल ने की मुलाकात

February 19, 2021 07:14 PM

 शिमला (विजयेन्दर शर्मा)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने किन्नौर प्रवास के दौरान आज कल्पा के परिधि गृह मेें स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम सरण नेगी से मुलाकात की।

राज्यपाल ने श्री नेगी द्वारा मतदाताओं को समय-समय पर जागरूक करने व मजबूत लोकतंत्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री नेगी को सम्मानित किया तथा कहा कि आयु के इस पढ़ाव में भी श्री नेगी एक जागरूक नागरिक के तौर पर सक्रिय रहते हैं, जो अन्यों के लिए प्रेरणा है।

श्री नेगी ने इस मौके पर राज्यपाल का किन्नौर आने पर स्वागत किया तथा उनसे चर्चा के दौरान कहा कि वह प्रधानमंत्री के ‘फैन’ हैं और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार अच्छा कार्य कर रही है।

इसके बाद, राज्यपाल ने कल्पा के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सेब बागीचों का भ्रमण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण