ENGLISH HINDI Friday, July 04, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल सौ के पार-बधाई हो भाजपा सरकार: शर्मा

February 19, 2021 10:48 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) अच्छे दिनों का तो पता नहीं लेकिन बुरे दिन अवश्य आ चुके हैं।देश के इतिहास में पहली बार तेल के दाम आसमान छू गए हैं। इसके लिए भाजपा सरकार को बधाई।यह कटाक्ष प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज भाजपा सरकार पर किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल का मूल्य सौ रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है इससे देश की जनता पर और बोझ बढ़ेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार असंवेदनशील हो चुकी है और जनता का खून चूसने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम सबसे कम हैं। देश में तेल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी करके सरकार अब तक छः साल में लगभग बीस लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है। शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता इस बारे में चुप क्यों हैं।देश की जनता को भाजपा नेता बताएं कि कीमतें बढ़ने के बावजूद उनकी अंतरात्मा क्यों सोई है।आखिर देश की जनता का दर्द उन्हें क्यों दिखाई नहीं दे रहा। दीपक ने कहा कि भाजपा बताए कि क्या यही हैं अच्छे दिन? उन्होंने कहा कि महंगाई ने आमजन का जीवन दूभर कर दिया है।खाद्य पदार्थों, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह महंगाई बढ़ाने में भाजपा सरकार की मिलीभगत है।दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों में की गई अप्रत्याशित बढ़ौतरी के खिलाफ आवाज़ उठाएगी और सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान और आक्रोशित है।यह आक्रोश अब खुल कर सामने आ रहा है।जिस तरह से पंजाब की जनता ने स्थानीय निकाय एवम नगरनिगमों के चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ करके आईना दिखाया है उसी तरह देश में अब भाजपा को जनता करारा जबाब देगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आगामी समय में होने वाले चार नगरनिगमों के चुनावों में भी जनता भाजपा को आईना दिखाएगी और बाहर का रास्ता दिखाएगी। दीपक शर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति भाजपा सरकार का रवैया लापरवाही का है। भाजपा सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए गैरज़रूरी मुद्दों को उछाल कर जनाक्रोश से बचना चाहती है लेकिन जनता अब भाजपा के इन षड्यंत्रों को समझ चुकी है और इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री शिप्की-ला गांव से करेंगे ‘सीमा पर्यटन’ की शुरूआत हिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानित चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया हिमाचल में तीन हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए केन्द्र से मंजूरी मिली कुल्लू की वासुकी और किन्नौर जिले की सांगला झील बदलते मौसम, जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों के पिघलने का नतीजा पांगी में 4 गांव के लोगों ने रथयात्रा के साथ पुर्थी में मनाया बाहरालू जातर मेला मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से वर्चुअल संवाद किया हिमाचल के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर को यूएसए की यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि