ENGLISH HINDI Thursday, November 13, 2025
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कश्यप पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

March 02, 2021 09:59 PM

 शिमला (विजयेन्दर शर्मा)

हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व सांसद एवं सोलन मंडल से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कश्यप एक बार पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गए हैं, यह घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य द्वारा की गई है।

वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी का विस्तार हर वर्ग में समय-समय पर करती है और इसी कड़ी में आज एक बार फिर मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मोर्चे के माध्यम से हम अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं के समाधान को लेकर काम करते हैं और इस वर्ग को पार्टी के माध्यम से समाज में किस प्रकार से आगे ले जाया जाए उसके बारे में चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं लाई है जिससे इस वर्ग के गरीब लोगों को बहुत फायदा पहुंचा है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
आयुष विभाग 12 आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्मा तकनीशियन पाठयक्रम शुरू करेगा मुख्यमंत्री ने पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये