ENGLISH HINDI Monday, November 17, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हिमाचल प्रदेश

जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया

July 24, 2021 10:15 PM

माइन ब्‍लास्‍ट के दौरान जवान बुरी तरह से घायल हो गए लेकिन उसका निधन हो गया  

धर्मशाला (विजयेन्दर शर्मा) 

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भोरंज तहसील के लगमनवीं क्षेत्र के गांव घुमारवीं के सैनिक कमल देव वैद्य बारुदी सुरंग फटने से शहीद हो गए हैं। कमल देव पुंछ जिला के कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में गश्‍त के दौरान सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आ गया। सिपाही कमल देव वैद्य बेहद बहादुर और अनुशासित जवान थे , शहीद कमल देव वैद्य 15 डोगरा रेजिमेंट में सेवारत थे। 

भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह सयाल ने हमीरपुर ज़िला के भोरंज क्षेत्र के रहने वाले सेना के जवान कमल देव वैद्य की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहीद को नमन करती है और गहरा शोक प्रकट करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकसंतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
यक्ष प्रश्न जो मेरी समझ में नहीं आया चिट्टे के खिलाफ आयोजित महा वॉकथॉन का मुख्यमंत्री ने किया नेतृत्व शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर हो रही बातचीत : मुख्यमंत्री आयुष विभाग 12 आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्मा तकनीशियन पाठयक्रम शुरू करेगा मुख्यमंत्री ने पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री