ENGLISH HINDI Tuesday, October 28, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद का चंडीगढ़ प्रवास 6 दिसंबर सेसैन सभा की सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन को प्लॉट की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासनसंत नामदेव जी का जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक: नायब सिंह सैनी इंडस हॉस्पिटल ने कैंसर मरीजों के लिए रेडिएशन थेरेपी की नई सुविधा शुरू कीनवाचार और जज़्बे का संगम: बोल्ड फ्रेमी एंटरटेनमैंट के साथ कंवलप्रीत सिंह और रोहित कुमार का ‘11:11’ बना विश्व रिकॉर्डसाहित्य अकादमी द्वारा डीएवी कॉलेज के सहयोग से विचार संगोष्ठी का आयोजनलव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ-हत्या आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चामहिला क्रिकेट विश्वकप: भारत अंतिम चार में, पर अपनी खामियों पर ध्यान देना होगा
हिमाचल प्रदेश

लापरवाही छोड़ प्रदेश की फिक्र करे सरकार: कांग्रेस

July 29, 2021 10:00 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) ।

प्रदेश में वेक्सीन का अभाव है।युवा वैक्सीन लगवाने के लिए चक्कर काट रहा है।उधर बरसात से जनता की जान पर बन आई है लेकिन सरकार को केवल उपचुनावों की चिंता है।सरकार की यह लापरवाही चिंतनीय है।यह बात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया से कहे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उपचुनावों के लेकर संजीदा हैं लेकिन बरसात से हो रहे नुकसान, लोगों की जा रही जानों के प्रति असंवेदनशील नज़र आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता महंगाई और बरसात की दोहरी मार से परेशान है लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है।किसानों की मक्की की फसल बरसात ने बर्बाद कर दी।सेब बागवान भारी कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी चुनावी रैलियों में कह रहे हैं कि करोना संकटकाल ने सरकार ने एक भी पीड़ित को परेशान नहीं होने दिया।पीड़ितों को तुरन्त अस्पतालों में जगह उपलब्ध करवाई गई।जबकि हकीकत इससे विपरीत है।

पूरा प्रदेश जानता है कि लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही थी।ऑक्सीजन की कमी और स्वास्थ अव्यवस्थाओं से हज़ारों लोग परेशान हुए और जान से हाथ धोना पड़े।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर सरकार की व्यवस्था ठीक होती तो 3485 लोग करोना से नहीं मरते।जिस तरह से हिमाचल सरकार ने लापरवाही का परिचय दिया और करोना संकटकाल में भी भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दिया उससे पूरे देश में हिमाचल को बदनामी मिली।

इस बदनामी के लिए प्रदेश भाजपा सरकार जिम्मेदार है।दीपक शर्मा ने कहा कि करोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है।वेक्सीनेशन अभियान धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।सरकार वैक्सिनेशन के प्रति गम्भीर नहीं है।सरकार की यह लापरवाही जनता के लिए महँगी साबित हो सकती है।कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को उपचुनावों की चिंता छोड़ बरसात से हो रहे जान माल के नुकसान के प्रति चिंता करनी चाहिए और वैक्सिनेशन अभियान को आगे बढाने के प्रति प्राथमिकता के साथ कार्य करना चाहिए।दीपक शर्मा ने कहा कि यह सरकार जनहित के प्रति असंवेदनशील है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी: मुख्यमंत्री राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारम्भ, दशहरा पर्व आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान हिमाचल सेब और नाश्पाती की खेती के लिए न्यूजीलैंड के साथ सहभागिता पर कर रहा विचार