ENGLISH HINDI Monday, November 10, 2025
Follow us on
 
खेल

चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के होस्टल का टीवी हॉल 21 हाकियों से सज कर तैयार

August 02, 2021 09:15 PM

लाइव देखेंगे बेल्जियम से सेमीफाइनल मुकाबला चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट्स, ‘स्वर्ण पदक के बहुत करीब’’ चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी द्वारा ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुँची भारतीय हॉकी टीम को मुबारकबाद 

चंडीगढ़ : चक दे इंडिया , गोल्ड अबकी बार ,इंडिया ,इंडिया, हुर्रे हुर्रे-
चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट्स अपने होस्टल के टीवी हाल को पूरा दिन दुल्हन की तरह सजाने में लगे रहे ,स्पोर्ट्स कॉर्नर सेक्टर 22 के सुनील द्वारा दी हुई 21 हाकियों से सजा रहे हैं, गुब्बारे, बंटिंग्स ,वगैरा के साथ दुल्हन की तरह हॉल को कल 3:00 बजे के लिए तैयार किया जा रहा है।

चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट्स ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुँची भारतीय हॉकी टीम को मुबारकबाद देते हुये कहा कि हम स्वर्ण पदक के बहुत करीब पहुँच गए हैं, टीम को चीयर अप करने को ततपर हैं स्टूडेंट्स ।

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की ब्रिटेन के विरुद्ध जीत के बाद स्टूडेंट्स ने कहा कि , ‘‘भारतीय टीम द्वारा ओलंपिक में दिखाए शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1980 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुँची है। हम ओलंपिक स्वर्ण पदक के करीब पहुँच चुके हैं। ओलंपिक में खेल रहे पंजाब को चीयर अप करने को हम पूरी तरह तैयार हैं।’’

एकेडमी के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि ओलंपिक की चोटी की 4 टीमों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहुँचना गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा कि आज के मैच में भी तीनों ही गोल पंजाब के खिलाडिय़ों ने किये और इनसे आगे भी हमें बहुत उम्मीद है।

चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी ने भारतीय हॉकी टीम को 3 अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेल्जियम को पहले भी हरा चुकी भारतीय हॉकी टीम विजेता हो कर उभरेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल: आज बात भारत के ताज खोने की इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल : आजादी के बाद हॉकी का संघर्ष प्रथम भारत रत्न वाजपेयी गली क्रिकेट टूर्नामैंट में 9 साल के खिलाड़ियों से लेकर 65 साल के खिलाड़ियो में रहा भारी उत्साह हॉकी का स्वर्णकाल और ध्यान चंद का जादू महिला विश्वकप क्रिकेट : भारत ने खिताब और दक्षिण अफ्रीका ने दिल जीता चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी खरड़ और एच.के.क्रिकेट एकेडमी लुधियाना फाइनल में महिला विश्वकप क्रिकेट :'हम में है दम', दिखाया भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्वकप: आज है अग्निपरीक्षा भारत की इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन में गवर्नमेंट हाई स्कूल पॉकेट 8 ने जीता ब्रॉन्ज मेडल कुरुक्षेत्र टीम ने 50वीं ऑल इंडिया अंडर-17 श्री महाराजा अग्रसेन क्रिकेट ट्रॉफी का खिताब जीता