ENGLISH HINDI Thursday, February 05, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंचीबालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए...ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में एक अधिकारी ने दफ्तर में रखी आराम फरमाने को चारपाई पर भड़की ज्वाला, धवाला ने सुनाई खरी खोटी

August 07, 2021 07:34 PM

जवालामुखी (विजयेन्दर शर्मा)

नगर परिषद ज्वालामुखी में एक अधिकारी ने दफ्तर में ही आराम फरमाने को चारपाई बिछा रखी थी, ऐसे में स्थानीय भाजपा विधायक रमेश धवाला ने नगर परिषद कार्यालय के पूरे स्टाफ को खूब खरी-खोटी सुनाई।

दरअसल ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला शनिवार नगर परिषद के कार्यालय में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे। जैसे ही विधायक कार्यालय में पहुंचे तो कार्यालय में चरमराई व्यवस्थाओं को देख कर आग बबूला हो गए।

कार्यालय के एक कमरे में चारपाई लगी हुई थी। बस फिर क्या था विधायक ने जमकर कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला। विधायक ने बाकी के कमरे भी खुद जाकर देखे।

विधायक ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय और इस तरह की लापरवाही और आरामप्रस्ती। इस पर अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली कि अगर काम करना है तो ढंग से करें अन्यथा घर का रास्ता नापें। विधायक ने कहा कि किसी कार्यालय में ऐसा कभी देखा कि चारपाई लगी हो। जिस कार्यालय में व्यवस्था नाम कि कोई चीज न हो वहां पर काम कैसे होगा। विधायक का कहना है कि जिस कार्यालय के अधिकारी ही ऐसा करेंगे वहां के कर्मचारी क्या काम करेंगे।

विधायक ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय और इस तरह की लापरवाही और आरामप्रस्ती। इस पर अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली कि अगर काम करना है तो ढंग से करें अन्यथा घर का रास्ता नापें। विधायक ने कहा कि किसी कार्यालय में ऐसा कभी देखा कि चारपाई लगी हो। जिस कार्यालय में व्यवस्था नाम कि कोई चीज न हो वहां पर काम कैसे होगा। विधायक का कहना है कि जिस कार्यालय के अधिकारी ही ऐसा करेंगे वहां के कर्मचारी क्या काम करेंगे।

इधर, जब विधायक का गुस्सा फूट रहा था तब अधिकारियों के पास कोई जवाब बनता नजर नहीं आ रहा था। विधायक की इस फटकार को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी इधर-उधर बचते नजर आए।

विधायक ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए विकास कार्यों के लिए दे रही है लेकिन काम तो कार्यालय में बैठे अधिकारियों ने करवाने हैं जबकि अधिकारी चारपाई डालकर मौज कर रहे हैं। यहां पर लोगों के काम करने के लिए रखा है। विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। काम करना पड़ेगा। विधायक का गुस्सा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।

विधायक ने नगर परिषद के अध्यक्ष को भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों पर चैक रखें, यह आपकी भी ड्यूटी बनती है। बारी-बारी से विधायक ने सबकी क्लास ली। विधायक का कहना है कि ज्वालामुखी प्रसिद्ध शक्तिपीठ है और यहां के नगर परिषद कार्यालय का यह हाल है, यह बर्दाश्त नहीं होगा।

विधायक ने बाद में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। विधायक ने कहा कि लोगों के काम यहां पर कैसे होते होंगे जबकि करोड़ों के प्रोजैक्ट चले हुए हैं। विधायक की इसी तरह कि तल्खी 2 दिन पहले भी विधानसभा में देखने को मिली थी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
पांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव! लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल, हरिदेवी में वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए गए 460 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में 26 नवंबर से, मुख्यमंत्री पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत