ENGLISH HINDI Thursday, February 05, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभअमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंचीबालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए...ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचन
खेल

आज का मैच तय करेगा भारत का भविष्य: वसीम अकरम

November 03, 2021 07:03 PM

इंडिया के लिए प्लान के साथ उतरना है ज़रूरी टीम

Rohit Sharma
 स्पोटर्स डेस्क

टी20 विश्व कप में आज का दूसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. भारतीय टीम ने जहां अभी तक टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता नहीं खोला है, वहीं अफगानिस्तान की टीम अब तक दो जीत दर्ज कर चुकी है. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी.

भारत और अफगानिस्तान दोनों के लिए यह मुकाबला अहम है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में रोहित शर्मा की जगह के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में रोहित शर्मा दोबारा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे जबकि केएल राहुल नंबर-4 पर उतर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने पीठदर्द की समस्याब के कारण पिछले मैच में हिस्सा नहीं लिया था और अब तक यह स्पाष्ट नहीं हुआ कि वह चोट से उबरे हैं या नहीं। वहीं अफगानिस्ताेन की बात करें तो उसे असगर अफगान का मजबूत विकल्प चाहिए होगा। उस्मांन घनी या हशमतुल्लातह शाहिदी में से किसी एक को मौका मिलेगा।

इस पर कुछ क्रिकेटर ने अपनी राय भी दी है।

किरण मोरे ने कू पर लिखा, मैं सूर्या को टीम में वापस लाऊंगा वह स्पिनर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं

वसीम अकरम ने भी इस मुकाबले को बहुत अहम बताते हुए कू किया, अफगानिस्ता्न के खिलाफ भारत का मैच अहम है। इसमें जीत दर्ज करने से ही टूर्नामेंट में उसका भविष्य् तय होगा। अफगानिस्ताचन ने तेजी से पहचान बनाई है। राशिद, नबी और मुजीब इस टीम की ताकत हो सकते हैं, लेकिन नवीन और हसन को अपने जोखिम पर ही खारिज करें। भारतीय टीम को स्पसष्ट, सोच के साथ उतरना होगा और रोहित को ओपनिंग पर वापस लाना होगा। टीम चयन में बहुत छेड़छाड़ ठीक नहीं। टीम को बेखौफ खेलना होगा।

बोरिया मजूमदार ने भी कू पर अपनी राय देते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने कहा की भारत एक बेहतर टीम है अब उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम की तकनीक को देखना चाहिए और टॉस हारने के बाद भी अपना प्लान तैयार कर उतरे। जो होगया है उसे भूल कर आगे की तैयारी करें।

वसीम जाफर ने भी कू पर कहा, मुझे लगता है आज टीम इंडिया मैदान पर तूफान मचा देगी. इस वक्त विराट कोहली की टीम एक घायल शेर की तरह है इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला देखने वाला होगा. टीम इंडिया अफगान जलेबी से किस तरह निपटती है देखने में मजा आयेगा

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ लाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च से वाई.ई.सी.सी. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और एम.एम. क्रिकेट एकेडमी, अंबाला ने में अपने अपने लीग मैच जीते राष्ट्रीय पचीसी खेल चैंपियनशिप 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न चौथा स्वर्गीय आर.पी. सिंह क्रिकेट कोच मेमोरियल लड़कों का अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 जनवरी से पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा की शानदार सेंचुरी की बदौलत हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर क्रिकेट टीम जीती नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को लेकर पंचकूला पुलिस व पत्रकारों के बीच खेला क्रिकेट मैच चंडीगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन छठा स्वर्गीय रमा अत्रे मेमोरियल एक दिवसीय महिला (सीनियर) क्रिकेट टूर्नामेंट 13 जनवरी से सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच