ENGLISH HINDI Thursday, February 05, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अमेरिकन हिंदू संगठन द्वारा प्रारंभ श्री सनातन धर्म संपर्क यात्रा फाजिल्का पहुंचीबालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए...ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनी
जीवन शैली

व्यंजन: सर्दियों में अलग विधि से बनाएं मटर का निमोना

November 24, 2021 09:12 PM

 पूजा गुप्ता सपाटू

निमोना, पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा स्वादिष्ट खाना है जो किसी भी मौसम में लंच या डिनर के समय चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है। इसकी विशेषता यह है कि यह भारत के किसी भी 7 सितारा होटल तक में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा यह केवल कच्ची घानी के तेल में ही बनता है, किसी देसी घी या रिफाइंड में नहीं बनाया जा सकता।

5 सदस्यों के लिए

सामग्रीः ताजी नरम व मीठी मटर -500 ग्राम, प्याज- 250 ग्राम, लहसुन- 15 कलियां, अदरख- 25ग्राम, हरी मिर्चें - 5 से 7, ताजी हरी धनिया की गुच्छी- 2, पिसा धनिया पावडर- 25ग्राम, लाल मिर्ची पावडर- 10 ग्राम, हींग पाउडर , कच्ची घानी का तेल-200 ग्राम, आलू- एक किलो, , बासमती चावल- आधा किलो।

विधिः मटर के दाने, हरी धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरख को मिक्सी में बिना पाली डाले दरबरा अर्थात कुछ मोटा पीस लें। यह आटे की लोई सा होना चाहिए। लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। गर्म होने पर इसमें साबुत जीरा, हींग और लाल मिर्ची पावडर डालें। जीरा चटखने पर गर्म तेल में पेस्ट संभाल कर डालें और कड़छी से चलाते जाएं।

 ध्यान रहे , यह मिश्रण तले में चिपके नहीं और जले नहीं। इसे तब तक औटते रहें जब तक सारा मिश्रण तेल छोड़ कर चमकने न लगे और आटे की लोई की तरह बन जाए तथा एक बढ़िया सी महक आने लगे। अब इसमें आलू के चौरस छोटे टुकड़े डाल कर फिर भूनें जब तक आलू हरे ब्राउन न हो जाएं। अब पानी डाल कर धीरे धीरे चलाते जाएं ताकि कड़ाही के तले में चिपके नहीं। स्वादानुसार नमक डालें। कुछ देर ढांक दें। आलू गल जाने और गाढ़ा होने पर उतार लें। चावल के साथ परोसें।

इस खाने के स्वाद का एक रहस्य और है। इसे चम्मच की बजाय हाथों से खाएं और आवयश्यकतानुसार देसी घी डाल लें। जितना अधिक और बिना जलाए निमोना भूनेंगे, उतना स्वादिष्ट बनेगा।

*458- सैक्टर 10, पंचकूला,मो0- 98156 19620

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति राजस्थान परिषद ने हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, मेहंदी और स्वाद के साथ मनाया रमेश बंसल ने फैशन शो में दिखाया अपना जलवा