Monday, 31 August 2026
Breaking News
"अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें
जीवन शैली Trending

सूंदर मुंदरिये तेरा कौन बेचारा- दुल्ला भठी वाला गाकर मनाई लोहड़ी

Read in:Hindi

ओंकार चैरिटेबल ने गरीब परिवारों की बेटियों संग मनाई लोहड़ी

(MOREPIC1)(MOREPIC3)(MOREPIC4)चंडीगढ़ (आर.के.शर्मा)

समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज लोहड़ी उत्सव/ बेटी उत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी सेलिब्रेशन के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के साथ लोहड़ी मनाई गई तथा समारोह में भाग लेने वाली सभी बेटियों को मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल, रेवड़ी और गज्जक आदि वितरित किए गए।

इस दौरान बेटियां भी लोहड़ी के गीतों पर खूब झूमीं।सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी देखते ही बनती थी। पंजाबी बोलियों पर भी रंग बिरंगे कपड़े पहनी लड़कियों ने खूब गिद्धा पाया।

संस्था के प्रेजिडेंट रविन्द्र सिंह बिल्ला ने अपनी संस्था के सदस्यों सहित लोहड़ी की पूजा अर्चना कर लोहड़ी पर्व की सभी को बधाई दी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।(SUBHEAD)

इस अवसर पर लोहड़ी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोहड़ी के गीत, भंगड़ा, छल्ला आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम को हर्षाेल्लास से मनाया गया।

रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि यह पर्व जीवन में उल्लास बिखेरने वाला पर्व है। लोहड़ी खुशहाली, आपसी सौहार्द और खुशियों का संदेश लेकर आती है, नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है।

रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है।

पहले लोग यहाँ बेटा होने पर खुशियां मनाते थे, वहीं अब बेटियों के पैदा होने पर भी उसी खुशी के साथ बेटी का घर आगमन होता है। लोहड़ी पर्व भी अब बेटियों को समर्पित कर दिया गया है।