Saturday, 07 November 2026
Breaking News
धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक
हिमाचल Trending

कर एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Read in:Hindi

 शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग को अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर जिला शिमला के गांव प्रेमनगर, कोकू नाला गुम्मा में कार्यवाही अमल में लाते हुए 624 बोतल देसी शराब, 48 बोतल अंग्रेजी शराब और 60 बोतल बीयर बरामद की है।

उन्होंने बताया कि जिला शिमला के आबकारी विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। विभाग के पास काफी समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस कार्यवाही में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई और आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कोटखाई में एफ.आई.आर. दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री व संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

0 Comments