Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
हिमाचल Trending

सरकार मौज मस्ती में व्यस्त है उसे प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं: सयाल

Read in:Hindi

(MOREPIC1)ज्वालामुखी ,(विजयेन्दर शर्मा )

जाने माने शिक्षाविद आम आदमी पार्टी नेता रघुवर सिंह सयाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है जहां मात्र तीन छात्रों पर चार चार शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जबकि प्रदेश के 2683 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जो एक एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। प्रदेश में 11083 शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों के साथ साथ स्कूल में बच्चों की कमी भी देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि यहां न तो बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने आ रहे हैं और न ही बच्चों के अभिभावक स्कूल पढ़ने के लिए भेज रहे हैं क्योंकिं सरकार मौज मस्ती में व्यस्त है उसे प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। मौजूदा समय में नेताओं की हालत भी ऐसी है जो अपने चहेते शिक्षकों को अपने मनपसंदीदा स्टेशन पर नियुक्ति देती है जिसकी वजह से स्कूलों में छात्र कम और शिक्षक ज्यादा हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था न तो प्रदेश और न ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल कर सकती है।

सयाल ने कहा कि शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में भी 26 स्कूलों पर ताला लटक गया है जहां एक भी बच्चे ने सरकारी स्कूल में एडमिशन नहीं ली है। प्रदेश में बीते साढ़े चार सालों में 500 से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। जिसमें जिला शिमला के 39 स्कूल, कांगड़ा में 30 स्कूलों पर ताला लटक गया है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी और प्रदेश व बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करेगी।

0 Comments