Friday, 16 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
पंजाब Trending

कच्चे घर की छत गिरी, मालिक मलबे के नीचे दबकर हुआ जख्मी

Read in:Hindi

जीरकपुर, ( कृतिका/पिंकी सैनी)

नजदीकी गांव पंडवाला में एक कच्चे घर की छत गिरने से मकान मालिक जगतार सिंह मलबे के नीचे दब कर गंभीर जख्मी हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक जगतार सिंह कच्चे घर के बने बने एक कमरे में आराम कर रहा था जबकि उसकी पत्नी रसोई में कार्य कर रही थी जो हादसे में बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि हादसे के कुछ समय पहले ही घर में मौजूद तीन बच्चे स्कूल के लिए निकल गए थे। अगर बच्चे भी घर होते तो बड़ा हादसा घट सकता था। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए गांव वासियों ने राहत कार्य शुरू करते जगतार सिंह को काफी मशक्त के बाद मलबे के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां वह उपचाराधीन हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से एकत्रित जानकारी के अनुसार पेशे से ऑटो चालक जगतार सिंह का घर कच्चा है। अपने कच्चे घर में बने कमरे में सो रहा था इस दौरान अचानक घर की छत सिंह के ऊपर गिर गई। जगतार सिंह के तीन बच्चे हैं जो सुबह कुछ समय पहले ही स्कूल के लिए निकले थे गिरने के बाद उसकी पत्नी ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर साथ रह रहे पड़ोसी व अन्य ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटा जगतार सिंह को बाहर निकाला। समय रहते ग्रामीणों ने जगतार सिंह को बाहर निकाल लिया जिस कारण उसकी जान बच गई।

गांव वासियों ने रोष प्रकट करते कहा कि बीती सरकार के समय भी जगतार सिंह व अन्य ने घरों को पक्का करने के लिए सरकार की चालू की गई। स्कीम के फार्म भरे थे लेकिन आज तक उनको कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अकेले जगतार सिंह नहीं बल्कि गांव पंडवाला में कई कई घरों की छतें आज भी कच्ची है। जो सरकार की कच्ची घरों को पक्का करने की राह देख रही हैं।

0 Comments