Monday, 19 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चंडीगढ़ Trending

शाह जी बाबा नौ गजा पीर जी का 27वां वार्षिक उर्स मुबारक मेला आयोजित

Read in:Hindi

शाह जी बाबा नौ गजा पीर जी की दरगाह में दुआ मांगने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, चढ़ाई चादर

(MOREPIC1)  मोहाली (आर.के.शर्मा )  

शाह जी बाबा नौ गजा पीर जी का 27वां वार्षिक उर्स मुबारक मेला मोहाली के समीप लगते गांव सिसवा (नवाज घाट) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा नौ गजा पीर जी की दरगाह व बाबा शाहजी मौलाना अब्दुल रहीम शाह जी की दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की गई। 27वां वार्षिक उर्स मुबारक मेले में देश के विभिन्न कोनों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरगाह में पहुंचे और अपनी सुख शांति व सलामती के लिए दुआ मांगी।

सुबह से ही दरगाह में श्रद्धालुओं का दुआ मांगने और दरगाह पर चादर को चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। चादर चढ़ाने की रस्म को विधि-विधान के साथ दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना मुन्तजिम अली शाह की अगुवाही में की गई। इससे पूर्व झंडे की रस्म निभाई गई।

दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना मुन्तजिम अली शाह ने आये हुए श्रद्धालुओं के लिए दुआ सभा आयोजित की और उनकी मुरादे पूरी होने का श्रद्धालुओं को विश्वास दिलवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा हमें सदा दूसरों की निस्वार्थ भाव के साथ सेवा करनी चाहिए, हमें प्रेम के साथ भाईचारा बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर मौलाना उस्मान रहमानी लुधान्वी, शाही इमाम, पंजाब; मौलाना शेर मोहम्मद खान, शाही इमाम, कुतुब मीनार, दिल्ली; भाई तेजेश्वर प्रताप सिंह, चंडीगढ़ (झील वाले); वकील राहुल मरवाहा; पंजाबी गायक कमाल खान भी मौजूद थे।

0 Comments