Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
खेल Trending

हरियाणा की राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप अक्तूबर में : हरजीत सिंह ग्रेवाल

Read in:Hindi

हरियाणा में 5 गतका नर्सरी खोलनेपर सरकार का स्वागत : अजराना, कलसानी,  गतका खेल को हरियाणा में भी ग्रेडेशन सूची में शामिल करने की मांग की 

फेस2न्यूज/कुरुक्षेत्र  

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में हरियाणा गतका एसोसिएशन अक्तूबर महीने फतेहाबाद में पहली राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी और हरियाणा के रेफरीओं के लिए एक राज्य स्तरीय गतका रिफ्रेशर कोर्स सितंबर महीने में कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

यह घोषणा नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, ने आज यहां हरियाणवी गतका एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए की जिसमें हरियाणा खेल विभाग के कोच भी शामिल थे। इस मौके पर हरियाणवी गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष स. कंवलजीत सिंह अजराना सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं महासचिव स. सुखचैन सिंह कलसानी समेत विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव और गतका कोच भी मौजूद रहे।

इसी अक्तूबर माह में प्रस्तावित प्रांतीय गतका चैम्पियनशिप के बारे में विचार करते हुए उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से पहले हरियाणा के सभी गतका रेफरीओं और कोचों के लिए तीन दिवसीय विशेष पुनश्चर्या कोर्स का आयोजन किया जाएगा ताकि उन्हें गतका के नए नियमों के बारे में बताया जा सके।

इस अवसर पर गतका प्रमोटर स. ग्रेवाल ने श्रोताओं को विभिन्न राज्यों में गतका के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय गतका संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि गतका खेल को हरियाणा समेत सभी उत्तरी राज्यों में प्रोत्साहित करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर सभी जिलों के अध्यक्षों, सचिवों और कोच के साथ विचार साझा करते हुए स. कंवलजीत सिंह अजराना और स. सुखचैन सिंह कलसानी ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में गतका प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को कहा जिसके लिए गतका एसोसिएशन की ओर से विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजे जाएंगे।(SUBHEAD)

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पांच गतका नर्सरी शुरू करने के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह ओलंपियन का विशेष रूप से धन्यवाद किया और अपील की कि हरियाणा सरकार को राज्य में गतका की समृद्धि के लिए गतका खेल को पंजाब जैसे ग्रेडेशन सूची में शामिल करना चाहिए ताकि गतका खिलाड़ी भी खेल कोटा का लाभ उठा सके। इसके अलावा, हरियाणा सरकार राज्य के हर जिले में गतका प्रशिक्षण अकादमी खोले।

इस मौके पर स. ग्रेवाल ने गतका खेल की समृद्धि में सुखचैन सिंह के योगदान को देखते हुए उनको राष्ट्रीय गतका संघ का उपाध्यक्ष भी नामित किया। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट्स काउंसिल के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, स्वर्ण सिंह फतियाबाद, जतिंदर सिंह मक्कड़, वकील जरनैल सिंह रतिया, दविंदर सिंह गिल, दिलबाग सिंह, युवराज सिंह, कुरुक्षेत्र से आकाशदीप सिंह, करनजीत सिंह, जशनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह, करनैल सिंह पंचकूला, हरनाम सिंह और सुखचैन सिंह अंबाला, मनीष सिंह यमुनानगर, मनजीत सिंह जगाधरी, जसविंदर सिंह करनाल, पानीपत से किशनपाल सिंह, अशमीत सिंह और संदीप कुमार, शुभम सिंह जींद, पारस सिंह सिरसा, किशन कुमार रोहतक, संदीप कुमार हिसार, महेंद्र सिंह सोनीपत, कैथल से शिव कुमार और जतिंदर सिंह, बलवंत सिंह फरीदाबाद आदि भी मौजूद थे।