ENGLISH HINDI Friday, April 03, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
पंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”
हिमाचल प्रदेश

डाडासीबा में खुलेगा नया विकास खंड कार्यालय, दुर्गम क्षेत्रों के लिए बहुत बड़ी सौगात: बिक्रम ठाकुर

August 14, 2022 08:20 PM

 विजयेन्दर शर्मा/देहरा

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय को दुर्गम क्षेत्रों के लिए जयराम सरकार की बहुत बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि अब जसवां तथा डाडा सीबा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के लिये नजदीक में ही विकास खंड कार्यालय खोल दिया गया है जिस कारण आमजन मानस को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए विकास खंड के लिए 14 पद भी सृजित कर दिए गए हैं ।

उन्होंने कहा जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाडा सीबा क्षेत्र में नया विकास खंड कार्यालय खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है । कैबिनेट ने डाडासीबा में नया विकास खंड कार्यालय खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परागपुर विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की संख्या वर्तमान में 79 है तथा यह प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लॉक है।

पिछले लंबे अरसे से डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी लेकिन लंबा कालखंड बीत जाने के उपरांत जनता की यह मांग पूरी नहीं हो सकी। जसवां और डाडा सीबा तहसील के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों को विकास खंड में अपना कार्य करवाने के लिए परागपुर जाना पड़ता था जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पिछले लंबे अरसे से डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी लेकिन लंबा कालखंड बीत जाने के उपरांत जनता की यह मांग पूरी नहीं हो सकी। जसवां और डाडा सीबा तहसील के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों को विकास खंड में अपना कार्य करवाने के लिए परागपुर जाना पड़ता था जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी इस मांग पर मुहर लगाई तथा अब नए विकास खंड डाडासीबा में 38 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर नया विकास खंड विधानसभा चुनावों से पूर्व डाडासीबा में खुलेगा। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की 32 जबकि देहरा विधानसभा क्षेत्र की 6 पंचायतों को नए विकास खंड में शामिल किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 मई को डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खोलने की घोषणा की थी लेकिन पंचायत चुनावों में आचार संहिता लगने के कारण इस विकास खंड को मंजूरी मिलने में देरी हुई।

डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खुलने से अब जसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की करीबन 60 से 65 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी । पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर , सुनीता देवी , बंदना , मोनिका राणा , रचना देवी , अनीता कुमारी , संजोगता कुमारी , रानी देवी , संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, तथा पंचायत समिति उपाध्यक्ष राकेश कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है ।

नए विकास खंड में यह पंचायतें हुई चिन्हित

डाडा सीबा , नंगल चौंक , निचला भलवाल , जम्बल , वस्सी , दोदरा , रोड़ी कोड़ी , गुरनवाड , अप्पर भलवाल , बठरा , लग , लंडियाडा , कस्वा जागीर , भनेड , रैल , वाड़ी , घमरुर , घाटी , नारी , रिड़ी कुठेड़ा , जंडौर , अमरोह , कोटला बेहड, कस्वा कोटला , गोरालधार , हलेड , स्यूल , न्याड , उझे खास , टिप्परी , त्यामल , स्वाणा , चनौर , कनोल , बढ़ल, चपलाह , बैह, ढौंटा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री