Friday, 06 November 2026
Breaking News
बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न
हिमाचल Trending

आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों की बनेगी पहली पसंद: भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  विजयेन्दर शर्मा/ धर्मशाला

आम आदमी पार्टी नेता होशियार सिंह भारती ने कहा कि आप प्रदेश की जनता की पहली पसंद बनेगी। पार्टी की नीतियों को लेकर प्रदेश के लोगों का भरपूर विश्वास पाने की लिए पूरा जोर लगा रहे है ताकि जीत सुनिश्चित हो।  

भारती ने कहा की अन्य दल चाहे कांग्रेस हो या भाजपा बड़े बड़े दावे करते हैं। लेकिन दोनों ही दल प्रदेश में अदला बदली का खेल खेलते रहे है। दोनों ही दलों को आम आदमी की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के नेता आपसी लड़ाई में व्यस्त है। केवल मात्र अपना निजी हित ही ऐसे नेताओं का ध्येय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में कुछ किया होता तो वह भी गारंटी की बात करती,लेकिन भाजपा नेता गारंटी का मजाक उडा रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा नेता संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। साथ ही हमे गर्व महसूस होता है की हम ऐसे राजनीतिक दल में है जिनकी नीति व नियत स्पष्ट है और प्रदेश में हर वर्ग को साथ लेकर मुद्दों पर बात करती है और लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वचनबद्ध है।

0 Comments