Friday, 11 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
खेल Trending

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय 9वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज

Read in:Hindi

पहले दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया जोश व दम, किया उत्साहपूर्ण प्रदर्शन, चैंपियनशिप में विजेता रहे खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित

आर के शर्मा/चंडीगढ़

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स द्वारा दो दिवसीय 9वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर 14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में 5वीं डैन ब्लैक बैल्ट मास्टर शिव राज घर्ति व दूसरी डैन ब्लैक बैल्ट कविता राय नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के 2 से 30 आयुवर्ग के खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया।

(MOREPIC1) यह चैंपियनशिप 3 श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमें क्योरू गी, पूमसे, गियोकप्पा (ब्रेकिंग), स्पीड किकींग शामिल है। जिसमें खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया और खूब प्रशंसा बटौरी। इसके अलावा चैंपियनशिप के अंतर्गत चैलेंज कप की अद्भूत प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न मेडल्स को हासिल किया।

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के प्रमुख तथा चैंपियनशिप के आयोजक 5वीं डैन ब्लैक बैल्ट मास्टर शिव राज घर्ति व दूसरी डैन ब्लैक बैल्ट कविता राय ने बताया कि गत 8 वर्षो से वे ट्राईसिटी में इस प्रकार की भव्य चैंपियनशिप करवाते आये हैं जिसे शहरवासियों की बेहतरीन सरहाना व प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

उन्होंने बताया कि 9वां जीटीए कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 800 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहें है। मास्टर शिव राज घर्ति ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाडिय़ों को वे स्वागत करते हैं और वे इस चैंपियनशिप से बहुत कुछ सीखकर जायेगें।

यह चैंपियनशिप खिलाडिय़ों को भविष्य में बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। चैंपियनशिप का यह सिलसिला 9 अक्टूबर को भी इसी स्थान में जारी रहेगा।