Saturday, 07 November 2026
Breaking News
साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
जीवन शैली Trending

परफेक्ट डायमंड्स के नए शोरूम का चंडीगढ़ में उद्घाटन

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़

परफेक्ट डायमंड्स – उत्तर भारत का पहला डायमंड मैन्युफैक्चरर्स ओरिएंटेड शोरूम आज यहां एससीओ 102, सेक्टर 35 सी में लॉन्च हुआ। यह ब्रांड का दूसरा शोरूम है, जबकि इसका एक अन्य शोरूम पहले से ही सेक्टर 44 में है। आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग ने रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

(MOREPIC1) नया आउटलेट 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तीन-दिवसीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री उत्सव आयोजित कर रहा है। महिलाओं और बच्चों के लिए उद्घाटन समारोह में तम्बोला और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

परफेक्ट डायमंड्स के निदेशक विजय कुमार गोयल और गौरव गोयल ने कहा, “आउटलेट त्यौहार के अवसर पर, 22 कैरेट हॉलमार्क सोने के गहने बिना किसी मेकिंग-चार्ज के प्रदान कर रहा है। पहले 100 ग्राहकों को केवल 49,900 रुपये में आईजीआई-प्रमाणित सॉलिटेयर रिंग्स दिए जा रहे हैं। इसी तरह, पहले 100 ग्राहकों के लिए लक्ष्मी-गणेश के 999 चांदी के सिक्के मात्र 399 रुपए कीमत में दिए जाएंगे।

गोयल ने आगे कहा कि वे नवीनतम डिजाइन के साथ उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण लेकर आए हैं। आउटलेट ग्राहकों को बिना मेकिंग चार्ज या पॉलिश चार्ज के कई लाभ दे रहा है। ग्राहक भरोसेमंद डायमंड सॉलिटेयर, कस्टमाइज्ड ज्वैलरी के साथ 10 दिन की गारंटी और लाइटवेट कुंदन जड़ाऊ गोल्ड ज्वैलरी खरीद सकते हैं।

शोरूम सोने और हीरे के आभूषणों पर शुद्धता की गारंटी देता है। 24 कैरेट गोल्ड, आईजीआई सॉलिटेयर और 999 चांदी के गहनों की एक रेंज भी उपलब्ध है। इस अवसर पर मुनि श्री विनय कुमार आलोक सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 Comments